हनुमान चालीसा पाठ पर आधारित कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित विद्यालयों ने लिया भाग
रायपुर रोड स्थित सनराइज अकादमी में अंतर-विद्यालय दोहावली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय हनुमान चालीसा का पाठ रखा गया था। शहर के प्रतिष्ठित -नौ विद्यालयों ने इसमें भाग लिया। इनमें न्यू दून ब्लॉसम , चिल्ड्रन एकेडमी, गुरु नानक एकेडमी, , सेंट कबीर,सेंट जेवियर तथा पेस्टल वीड ,शिगैली हिल्स,दून हेमपटोंन ,कोर इंटरनेशनल आदि विद्यालय शामिल रहे।



कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एमकेपी पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. ममता सिंह थीं। निर्णायक मंडल में भाषाविद् डॉ. दिनेश शर्मा तथा द्वितीय निर्णायक के रूप में डीडी कॉलेज की हिंदी प्रोफेसर डॉ. क्षमा कौशिक उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम अत्यंत भावपूर्ण रहा। प्रत्येक श्रोता का हृदय मंत्रमुग्ध हो गया। विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर डा.पूजा पोखरियाल , प्रधानाचार्य नीतू तोमर, प्रशासनिक अधिकारी मोनिका शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं संस्कृति एवं साहित्य को महत्व देती हैं तथा विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि बढ़ाती हैं।
प्रतियोगिता में विजेता विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान किए गए। द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को भी पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भेंट किए गए।
यह कार्यक्रम विद्यालय परिवार के कुशल संयोजन से सफल रहा और उपस्थित सभी जनों ने इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 के विद्यार्थी आरव ठाकुर और हंसिका चौहान ने किया ।
प्रथम स्थान प्राप्त किया..न्यू दून् ब्लोसम स्कूल……
द्वितीय स्थान प्राप्त किया. शिगैली हिल्स इंटरनेशनल अकैडमी…..
तृतीय स्थान प्राप्त किया सेंट कबीर विद्यालय
……..

