अभियुक्तों के कब्जे से 03 पैटी से अधिक देशी शराब हुई बरामद
*गिरफ्तार अभियुक्तों में से 01 अभियुक्तों पूर्व में भी शराब तस्करी में जा चुका है जेल,*
*अभियुक्तों के विरूद्व आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किये अभियोग*
एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
*1- थाना नेहरू कालोनी*
थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा दिनांक 15/04/2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानो से 113 टेट्रा पेक (माल्टा) देशी शराब के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर क्रमशः मु0अ0स0 – 138/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम व मु0अ0स0 – 139/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम/पता अभियुक्त*
(1) सुरेश उर्फ झुंझुनू पुत्र रामदुलारे, निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 28 वर्ष।
(2) नितिन जैन पुत्र स्व0 विपिन जैन, निवासी अपर राजीव नगर धर्मपुर डंडा, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 36 वर्ष।
*बरामदगी*
कुल 113 टेट्रा पैक (माल्टा) देसी शराब ।
*2- कोतवाली विकासनगर*
कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा दिनांक 15/04/2026 को मुस्लिम कब्रिस्तान से विकासनगर के पास चैकिंग के दौरान अभियुक्त चन्दन पुत्र प्रेम सिंह को 72 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकास नगर में धारा 60 आबकारी अधिo के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त*
01- चन्दन पुत्र प्रेम सिंह निवासी 28 फीटारोड थाना विकासनगर जिला देहरादून उम्र 38 वर्ष
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त चन्दन*
01- मु0अ0सं0 194/2023 धारा 13 जी एक्ट थाना विकासनगर जिला देहरादून।
02- मु0अ0सं0 171/2024 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना विकासनगर जिला देहरादून।
03- मु0अ0सं0 115/2026 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना विकासनगर जिला देहरादून।
*बरामदगी*
01- 72 पाउच देशी शराब
