गणेश गोदियाल ने कांग्रेसजनों के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मनाया दीपावली महोत्सव
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेसजनों के साथ धूमधाम से मनाया दीपावली महोत्सव, दीप प्रज्ज्वलित कर दी शुभकामनाएं
देहरादून 8 नवम्बर।
दीपावली के पावन पर्व के शुभ अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हर्षोल्लास और धूमधाम से दीपावली महोत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर श्री गणेश गोदियाल ने सभी प्रदेशवासियों एवं कांग्रेसजनों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार ही नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दीपावली का वास्तविक संदेश समाज के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशहाली, समानता और सम्मान का प्रकाश पहुंचाना है। हमें इस पावन अवसर पर संकल्प लेना चाहिए कि समाज में व्याप्त नफरत, भेदभाव और अन्याय के अंधकार को दूर कर प्रेम, सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों की रोशनी को मजबूत करेंगे।
दीपावली के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण रहा। कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महामंत्री अश्विनी बहुगुणा, मोहन सिह खत्री, सचिव रितेश क्षेत्री, उपेन्द्र थापली, रामकुमार वालिया, विनीत प्रसाद बंटू, विनोद कुमार, पिया थापा, अजय रावत, प्रशांत खंडूरी, अरूणा कुमार, राजेश चमोली, अनिल नेगी, सुलेमान अली, पुनीत कुमार आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
डॉ0 प्रतिमा सिंह
प्रदेश प्रवक्ता

