Homeराज्य समाचारउत्तराखंडनगर निगम देहरादून द्वारा एबीसी सेंटर एवं गौ सदन का औचक निरीक्षण

नगर निगम देहरादून द्वारा एबीसी सेंटर एवं गौ सदन का औचक निरीक्षण

 

देहरादून। नगर निगम देहरादून में नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के क्रम में शहर में पशु कल्याण, आवारा पशु नियंत्रण तथा गौ संवर्धन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से केदारपुर स्थित एबीसी (Animal Birth Control) सेंटर एवं गौ सदन का औचक मुआयना एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा केंद्र पर उपलब्ध संसाधनों, पंजिकाओं के रख-रखाव, डिजिटल डेटा प्रबंधन तथा चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।


निरीक्षण के दौरान एबीसी सेंटर में स्थापित दवाइयों की स्टॉक बुक तथा औषधि पंजिका (Medicine Register) की गहन जांच की गई। जांच के दौरान पंजीका के रख-रखाव एवं स्टॉक प्रविष्टियों में कुछ कमियां व विसंगतियां पाई गईं, जिस पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित प्रभारियों एवं कर्मचारियों को सभी अभिलेखों को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करने तथा दवाइयों का नियमित व पारदर्शी लेखा-जोखा बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात गौ सदन के निरीक्षण के दौरान ‘भारत पशुधन ऐप’ (Bharat Pashudhan App) पर की जा रही डिजिटल डेटा प्रविष्टियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन में ऐप पर पशुओं के डेटा के अपडेशन में शिथिलता पाई गई, जिसमें विशेष रूप से मृत पशुओं की प्रविष्टि समय पर न किए जाने का मामला सामने आया। इस लापरवाही पर वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा कड़ा असंतोष एवं नाराजगी व्यक्त की गई। संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ऐप पर मौजूद सभी तकनीकी व प्रविष्टि संबंधी कमियों को संबंधित क्षेत्र के पशुपालन विभाग के पशुधन प्रसार अधिकारी से समन्वय करते हुए तुरंत ठीक करें तथा मृत पशुओं की संपूर्ण सूचना भारत पशुधन ऐप पर तत्काल अपडेट करना सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही केदारपुर एबीसी सेंटर में चल रहे नए अवसंरचनात्मक निर्माण कार्यों का भी स्थलीय जायजा लिया गया। निरीक्षण में पाया गया कि सेंटर में नए डॉग केनल्स (Dog Kennels) का निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, जिसमें छत डाले जाने का कार्य समाप्त हो गया है तथा अंतिम फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है। अधिकारियों ने बताया कि यह केनल शीघ्र ही पूर्ण रूप से क्रियाशील कर दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त एबीसी सेंटर परिसर में श्वान बधियाकरण प्रशिक्षण केंद्र (ABC Training Center) के अगले चरण का निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है, जिसमें आंतरिक संरचना एवं फिनिशिंग का कार्य चल रहा है।
नगर निगम देहरादून शहर में आवारा पशुओं के प्रभावी नियंत्रण, श्वान बंध्याकरण कार्यक्रम तथा गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एबीसी सेंटर और गौ सदन की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा निर्माण कार्यों को समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर जल्द से जल्द नागरिक सुविधाओं में समर्पित किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम के संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा केंद्र के बेहतर संचालन एवं व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News