Homeराज्य समाचारमुख्य निर्वाचन आयुक्त ने SIR की तैयारियों की की समीक्षा : SIR...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने SIR की तैयारियों की की समीक्षा : SIR में BLO को सहयोग करने की अपील

 

एसआईआर का मुख्य उद्देश्य “एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डूप्लीकेट और विदेशी मतदाताओं“ को चिन्हित कर मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना: मुख्य निर्वाचन आयुक्त

देहरादून। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे दिन आज देहरादून स्थित राज्य अतिथि गृह बीजापुर में एसआईआर की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य “एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डूप्लीकेट और विदेशी मतदाताओं“ को चिन्हित कर मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी मतदाताओं से आगामी SIR में अपना नवीनतम पासपोर्ट फोटो उपलब्ध कराने के साथ ही SIR में BLO को सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को अवगत कराया कि प्रदेश में Pre-SIR फेज में 89% मैपिंग की गई है। प्रदेश में गणना प्रपत्रों के प्रिंटिंग की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। डीईओ, डिप्टी डीईओ, ईआरओ/एईआरओ के प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा कर दिया गया है, बीएलओ और अन्य फील्ड स्टाफ का प्रशिक्षण गतिमान है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को यह भी बताया गया कि प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए व्यापक स्तर पर विभिन्न माध्यमों से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं ईआरओ को राजनीतिक दलों के साथ प्रत्येक सप्ताह बैठक करने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, एडीजी डॉ. वी मुरुगेशन, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, डीएम देहरादून श्री सविन बंसल, नवनियुक्त डीएम डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी देहरादून श्री प्रमेंद्र डोभाल, सीडीओ देहरादून श्री अभिनव शाह, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, सिटी मजिस्ट्रेट श्री प्रत्यूष सिंह उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News