जल विद्युत निगम के पूर्व सैनिकों के लिए भी मोर्चा है संघर्षरत | विकासनगर-जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि मोर्चा के प्रयास से पिटकुल (पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड) में उपनल के माध्यम से कार्योजित पूर्व सैनिकों को समान कार्य- समान वेतन का लाभ दिए जाने के आदेश जारी हो गए हैं | उक्त हेतु मोर्चा ने प्रमुख सचिव, ऊर्जा श्री आर मीनाक्षी सुंदरम एवं एम डी, पिटकुल श्री प्रकाश ध्यानी का आभार व्यक्त किया है | नेगी ने कहा कि मोर्चा द्वारा कुछ समय पूर्व प्रमुख सचिव, ऊर्जा श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम एवं एमडी, पिटकुल श्री प्रकाश ध्यानी से मुलाकात कर उपनल के माध्यम से पिटकुल में कार्योजित पूर्व सैनिकों को सामान कार्य- समान वेतन का लाभ दिलाने कि मांग रखी थी | नेगी ने कहा कि उपनल कर्मचारियों के मामले में जनहित याचिका संख्या 116/ 2018 कुंदन सिंह बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य आदि याचिका में मा.उच्च न्यायालय द्वारा उपनल के माध्यम से कार्योजित/ प्रायोजित कार्मिकों को समान कार्य- समान वेतन आदि देने के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में शासन द्वारा 3 फरवरी 2026 के द्वारा समान कार्य- समान वेतन दिए जाने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए थे | उक्त निर्देशों का अनुपालन लगभग सभी विभागों/ निगमों द्वारा कर लिया गया था, लेकिन पूर्व सैनिकों को समान कार्य- समान वेतन आदि दिये जाने के निर्देश का अनुपालन नहीं हो पा रहा था | मोर्चा को भरोसा है कि बहुत जल्द जल विद्युत निगम में कार्यरत पूर्व सैनिकों को भी समान कार्य- समान वेतन का लाभ मिलने लगेगा|


