Homeराज्य समाचारमोबाईल स्नैचिंग की घटना का 06 घंटे में दून पुलिस ने किया...

मोबाईल स्नैचिंग की घटना का 06 घंटे में दून पुलिस ने किया खुलासा: अभियुक्त के कब्जे से घटना में छीने गए 02 एप्पल आई-फोन भी बरामद

 

घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल को पुलिस ने किया सीज

*नशे का आदी है गिरफ्तार अभियुक्त, नशे की लत के चलते दिया था घटना को अंजाम*

दिनांक – 05/08/2026 को वादिनी रजनी निवासी लच्छीवाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि वह अपनी पुत्री के साथ स्कूटी मे देहरादून से अपने घर लच्छीवाला जा रही थी, इस दौरान सांय के समय लच्छीवाला रेलवे अंडर के पास एक बिना नम्बर की बाइक सवार अभियुक्त, उनकेे हाथ मे लटके पर्स, जिसमे 02 मोबाईल (एप्पल आई-फोन -12 व एप्पल आई-फोन -13) को झपटकर भाग गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0 229/26 धारा 304 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से अभियुक्तों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस द्वारा किये जा रहे त्वरित प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 06-08-2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सपेरा बस्ती, भानियावाला, डोईवाला से घटना के महज 06 घंटे के अन्दर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त अंदाजनाथ पुत्र बसंतनाथ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे घटना में छीने गये 02 मोबाइल फोन (एप्पल कम्पनी) तथा घटना में प्रयुक्त यामाहा मोटर साइकिल बरामद हुई।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो स्वंय नशे का आदी है तथा अपने नशे व अन्य आवश्कताओं की पूर्ति के लिये अभियुक्त द्वारा उक्त झपटमारी की घटना को अंजाम दिया गया था।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

अंदाज नाथ पुत्र बसंत नाथ निवासी सपेरा बस्ती, भनियावाला, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र- 21 वर्ष

*बरामदगी:*

01: घटना में छीने गये 02 मोबाइल फोन एप्पल कम्पनी

*पुलिस टीम:*

1- व०उ०नि० मनोहर सिंह रावत, कोतवाली डोईवाला
2- उ०नि० चिन्तामणि मैठानी
3- हे०का० देवेन्द्र नेगी
4- का० रविन्द्र टम्टा
5- का० आशीष राठी

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News