Homeराज्य समाचारलाॅ काॅलेज देहरादून में 6 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारम्भ

लाॅ काॅलेज देहरादून में 6 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारम्भ

 

कानूनी शिक्षा में नवीन दृष्टिकोण है वक्त की पुकारः जितेन्द्र जोशी

देहरादून 20 जुलाई। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लाॅ काॅलेज देहरादून में ‘‘विधि शिक्षा में नवाचारत्मक पहलूः तकनीकी, अध्यापन पद्धति एवं गुणात्मक सुधार’’ विषय पर एक सप्ताह चलने वाले संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ उद्घाटन सत्र के साथ किया गया। लाॅ काॅलेज की प्राचार्य प्रो0 पूनम रावत ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विधि शिक्षा में उभरते ट्रैडस को समझना, तकनीकी विकास के नये आयामों से आने वाली चुनौतियों से निपटने के उपायों को जानना तथा विधि शिक्षकों को पढ़ाने की नयी-नयी तकनीकों से लैस करना है। सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम में देश भर के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थानों के नामी शिक्षाविदों द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किये जायेंगे। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशी जी इस अवसर पर मुख्य अतिथि जबकि कुलपति प्रो0 धर्मबुद्धि इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।


लाॅ काॅलेज देहरादून के डीन एवं विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो0 राजेश बहुगुणा ने कहा कि अंधाधुंध विकास के चलते विधि की शिक्षा भी अब चुनौतीपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि विधि के शिक्षकों को अब न केवल न्यायालयों की नवीनतम नजीरों को बल्कि नवीनतम तकनीकों को भी नियमित अपडेट करना आवश्यक हो गया है।
अपने सम्बोधन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 धर्मबुद्धि ने अत्यंत प्रासंगिक विषय को लेकर एफ0डी0पी0 के आयोजकों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नवीनतम तकनीक व संशाधनों से सुसज्जित शिक्षक ही विधि शिक्षा के साथ न्याय कर सकते है।
अपने सम्बोधन में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द जोशी जी ने कहा कि तकनीकी विकास व खासकर ए0आई के दौर में विधि की पारम्परिक शिक्षा पद्धति अप्रचलित एवं कालविरूद्ध होती जा रही है। उन्होंने कहा कि कानूनी शिक्षा में नवीन दृष्टिकोण वास्तव में वक्त की पुकार है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य प्रो0 पूनम रावत, प्रो0 राधेश्याम झा, प्रो0 जितेन्द्र सिंह, नंदनी मजूमदार, नाव्या रघुवंशी, ईशा शर्मा, अमित चैधरी, वत्सल चैधरी, अशोक डोभाल, डा0 कुलजीत सिंह, डा0 रमाकांत त्रिपाठी, डा0 लक्ष्मी प्रिया विंजामूरी, डा0 भावना अरोड़ा डा0 अभिरंजन दीक्षित, जगत नारायण, अम्बर श्रीवास्तव, डा0 एश्वर्य सिंह, डा0 प्रेरणा कैन्थोला, अम्लेन्दु मिश्रा, पूर्णिमा त्यागी, डा0 आलोक कुमार, अपूर्व शुक्ला, डा0 निकंुज सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित थे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News