
तस्करी मे प्रयुक्त कार को पुलिस ने किया सीज
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में अवैध शराब/ मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा दिनांक – 20/07/2026 को लच्छीवाला डायवर्जन मार्ग, डोईवाला मे चैकिंग के दौरान 01 शराब तस्कर संजय सिंह पुत्र श्री सुखी सिंह को कार UK14 K-9646 NEXON से तस्करी कर ले जाई जा रही 10 पेटी IMPERIAL BlUE WISHKY अग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा तस्करी मे प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0- 215/26 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
संजय सिंह पुत्र श्री सुखी सिंह निवासी वार्ड नंबर 01 कैलाश गेट मुनी की रेती जिला टिहरी गढ़वाल उम्र-47 वर्ष
*बरामदगी का विवरण*
1- IMPERIAL BlUE WISHKY अवैध अग्रेजी -10 पेटी (120 बोतल)
*(अनुमानित कीमत 125000/- रूपये )*
2- कार NEXON सं0- UK14K-9646
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 मुकेश कुमार
2- कानि0 वीर सिंह
3- कानि0 रमेश मैठानी
