HomeUncategorizedकृषि मंत्री गणेश जोशी ने की रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा 

 

देहरादून, 30 जुलाई। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में रेशम निदेशक प्रदीप कुमार के साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुमाऊँ मंडल के हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) में सिल्क पार्क स्थापित किए जाने की संभावनाओं का व्यवहार्यता अध्ययन (फिजिबिलिटी स्टडी) कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिल्क पार्क की स्थापना से रेशम उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे प्रदेश के रेशम कीटपालकों और किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के रेशम कीटपालकों को आधुनिक तकनीकों एवं नवाचारों से जोड़ते हुए अधिकतम रेशम उत्पादन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धतियों, उन्नत तकनीक और बेहतर प्रशिक्षण के माध्यम से रेशम उत्पादन की गुणवत्ता एवं उत्पादकता में वृद्धि सुनिश्चित की जाए, ताकि उत्तराखंड का रेशम उद्योग नई ऊंचाइयों तक पहुंच सके।

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रदेश में मानसून काल के दौरान शहतूत वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 2 लाख से अधिक शहतूत के पौधों का रोपण किया जा चुका है। यह अभियान रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News