Homeक्राइम'किंग ऑफ उत्तराखंड’ गैंग का 25 हजार का इनामी सदस्य गिरफ्तार: नेपाल...

‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ गैंग का 25 हजार का इनामी सदस्य गिरफ्तार: नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी

 

गैंगस्टर एक्ट में वांछित रवि गुप्ता महाराजगंज (यूपी) से दबोचा गया, गैंग लीडर जग्गा समेत अन्य आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल

गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा सहित अभियुक्त के 03 अन्य साथियों को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल

*गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक घटनाओं के 04 अभियोग है पंजीकृत*

*गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भागने की फिराक में था अभियुक्त*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ऋषिकेश में पंजीकृत मु0अ0सं0- 405/2026, धारा 2/3 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, जिसमें ऋषिकेश पुलिस द्वारा अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग व अन्य आपराधिक कृत्यों में लिप्त गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा तथा उसके अन्य सहयोगियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्त जगजीत उर्फ जग्गा द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भूमि एवं पारिवारिक विवादों में हस्तक्षेप करते हुए लोगों को डरा-धमकाकर उनके साथ मारपीट, अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग तथा फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लोगों को भयभीत करने जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता था। अभियोग में नामजद 01 अन्य अभियुक्त रवि कुमार गुप्ता, जो अभियोग दर्ज होने के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था, अभियुक्त ले लगातार फरार रहने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 25 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार सुरागरसी/ पतारसी करते हुए उसके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गयी, साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इस दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त अपने अन्य साथियों की सहायता से सोनोली जनपद महारजगंज के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सोनोली, जनपद महाराजगंज में स्थानीय पुलिस टीम के साथ समन्वय स्थापित कर दबिश देते हुए दिनांक 28-08-26 को सोनोली जनपद महाराजगंज उत्तर प्रदेश से वाहन संख्या: यू0के0-14-एन-5344 महिन्द्रा स्कार्पियो से अभियुक्त रवि कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से उपलब्ध दस्तावेजों से यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त अपने साथियों की सहायता से नेपाल भागने की फिराक में था।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*

1-रवि कुमार गुप्ता पुत्र सुरेश चन्द्र गुप्ता, निवासी वार्ड नं0 27, गली नं0 12, शिवाजी नगर/आदर्श ग्राम कुम्हार बाड़ा, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 38 वर्ष।

*बरामदगी/कब्जे में लिया गया सामानः-*

1- वाहन संख्या: यू0के0-14-एन-5344, महिन्द्रा स्कॉर्पियो
2- नेपाल कस्टम द्वारा जारी वाहन के आवाजाही सम्बन्धी अभिलेख
3- नेपाल में वाहन ठहरने की अवधि बढ़ाने संबंधी दस्तावेज
4- यातायात व्यवस्था सेवा कार्यालय द्वारा जारी वाहन अनुमति-पत्र

*अभियुक्त रवि गुप्ता का आपराधिक इतिहासः-*

1- मु0अ0स0 – 187/22, धारा 34 भादवि व 60(1)/72 आबाकारी अधिनियम
2- मु0अ0स0-340/26 धारा 351(3),352 ,308 bns धारा 3(1) r,3(1)s sc/st act
3- मु0अ0स0 – 265/26, धारा 115(2) /118(1)/118(2)/126(2)/190/191(2)/191(3)/3(5)/318(4)/351(2)/78 बीएनएस
4- मु0अ0स0- 345/26 धारा 61(2)/308(3)/351(2) बीएनएस

*पुलिस टीम:-*

1- निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, प्रभारी कोतवाली ऋषिकेश
2- निरीक्षक राकेश गुसाईं, प्रभारी कोतवाली डोईवाला (विवेचक)
3- व0उ0नि0 नवीन जोशी, कोतवाली ऋषिकेश
4- उ0नि0 सुमित चौधरी,
5- हे0का0 अमित राणा
6- हे0का0 संदीप राठी
7- का0 बृजेश कुमार

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News