36.7 C
Dehradun
Monday, April 21, 2025
Google search engine
Homeराजनीतिकच्चे तेल के दामों में गिरावट पर सरकार की नियत खराब ,कांग्रेस...

कच्चे तेल के दामों में गिरावट पर सरकार की नियत खराब ,कांग्रेस करेगी प्रदेश व्यापी प्रदर्शन

पेट्रोल डीजल में जनता को राहत देने की बजाय सरकार ने 36000 करोड़ अपने खाते में डाले
सूर्यकांत धस्माना
देहरादून अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार गोता खा रही हैं लेकिन सरकार पेट्रोल डीजल के दामों में जनता को कोई राहत देने की बजाय उससे होने वाली बजट को भी हड़प रही है यह बात आज एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने अहमदाबाद में आज से आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक व एआईसीसी महाधिवेशन के लिए रवाना होने से पहले अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। श्री धस्माना ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता की गाड़ी कमाई को लूटने का यह सिलसिला पिछले लंबे समय से किया हुआ है किन्तु अब जब अंतरास्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार कम होती जा रही हैं तब सरकार ने बाजार में पेट्रोल डीजल सस्ता कर जनता को राहत देने की बजाय एक्साइज बड़ा कर उस लाभ को अपने खाते में डाल कर सलाना 36000 करोड़ कमाई का रास्ता अख्तियार किया। श्री धस्माना ने कहा कि दूसरी तरफ मोदी सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस की कीमतें 50 रुपए बड़ा कर महंगाई की मार झेल रही जनता पर एक और प्रहार किया है। श्री धस्माना ने कहा कि अहमदाबाद से लौटने के बाद प्रदेश कांग्रेस पार्टी पेट्रोल डीजल और रसोई गैस कीमतों पर प्रदेश व्यापी प्रदर्शन करेगी।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
संगठन व प्रशासन
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News