Homeराज्य समाचारबड़ी खबर: होम-स्टे योजना में भ्रष्टाचार के आरोपों में पर्यटन अधिकारी पर...

बड़ी खबर: होम-स्टे योजना में भ्रष्टाचार के आरोपों में पर्यटन अधिकारी पर गिरी गाज, किया निलंबित

जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडे को किया निलंबित

देहरादून। उत्तराखंड में शासन स्तर पर एक बार फिर बड़ा एक्शन लेते हुए दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। परिषद ने देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी (डीटीडीओ) बृजेन्द्र पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और शिकायतें सामने आई थीं, जिनमें आरोप लगाया गया कि होम-स्टे योजना के तहत लाभार्थियों की अनुदान राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायतों के संज्ञान में आने के बाद परिषद ने मामले की प्रारंभिक समीक्षा की और आरोपों को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की।

उत्तराखंड में शासन स्तर पर एक बार फिर बड़ा एक्शन हुआ है। सरकार की महत्वाकांक्षी दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। परिषद ने देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी (डीटीडीओ) बृजेन्द्र पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बृजेन्द्र पाण्डेय के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित है। इसी के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News