1971 के भारत-पाक युद्ध की गौरवगाथा को नमन करेगा उत्तराखंड कांग्रेस का पूर्व सैनिक विभाग, विजय दिवस समारोह की रूपरेखा तैयार
विजय दिवस जो की 16 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा, की तैयारियों के लिए समन्वय सम्मेलन

पूर्व सैनिक विभाग उत्तराखंड कांग्रेस के पदाधिकारियो की बैठक आज ( 24th Nov 2026) को सुबह 10.30 बजे राजीव भवन में की गई ।
1971 भारत – पाक युद्ध में भारतीय सेना की गौरवशाली विजय को ” विजय दिवस ” के रूप मे मनाया जाता है I
आज की बैठक में , 16 Dec 2026 को विजय दिवस के उपलक्ष मे एक प्रदेश स्तर के समारोह के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई I
बैठक को श्री गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष पीसीसी, कर्नल राम रतन नेगी सेवानिवृत्त , प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक विभाग उत्तराखंड कांग्रेस और अन्य पदाधिकारियो ने संबोधित किया I
मैं कर्नल मोहन सिंह रावत, कर्नल हरि सिंह चौधरी, कर्नल निशिकांत ध्यानी, बलबीर सिंह पंवार जी प्रदेश उपाध्यक्ष, खुशपाल सिंह जी प्रदेश महासचिव , कैप्टन अशोक नेगी ज़िल्लाअध्याक्ष पचवादुन, रणवीर सिंह जी जिलाअध्यक्ष पौडी, दिनेश चालीसा जी महानगर अध्यक्ष देहरादून, शेखर सकलानी जी जिला उपाध्यक्ष , हाकम चंद ब्लॉक अध्यक्ष, और अन्य पदाधिकारी को मीटिंग में भाग लेने और विचार रखने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं I
*सभी ईएसएम जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों से अनुरोध है कि वे अपने क्षेत्र के सभी ईएसएम से संपर्क करें और उनसे इस कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध करें। कृपया 30 नवंबर तक मुझे सभी विवरण भेज दें। 1971 के ऑपरेशन के युद्ध अनुभवी, उनका परिवार इस समारोह में वीवीओपी के रूप में शामिल होगा। I कृपया उनसे तुरंत संपर्क करें और मुझे विवरण भेजें।*
धन्यवाद एवं सादर
*कर्नल राम रतन नेगी सेवानिवृत्त*
प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक विभाग उत्तराखंड कांग्रेस

