25.3 C
Dehradun
Saturday, July 19, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारदुखद हादसा। हल्द्वानी में मानसून की बारिश एक ही परिवार के चार...

दुखद हादसा। हल्द्वानी में मानसून की बारिश एक ही परिवार के चार लोगों के लिए बनी काल, कार नाले में बहने से नवजात बच्चे समेत चार लोगों की मौत, तीन घायल

 

हल्द्वानी। उत्तराखंड में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर है । हल्द्वानी शहर में मानसून की बारिश ने तबाही मचा दी। बुधवार सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की जान चली गई। हादसे में तीन अन्य घायल हुए हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह दुखद घटना हल्द्वानी स्थित फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे की है, जहां भारी बारिश के कारण नहर का जलस्तर काफी बढ़ गया था। इसी दौरान एक कार बहाव की चपेट में आकर तेज धार में बह गई।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे। घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है, जबकि तीन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार संख्या HUB 300, UK06-AX-8728 घटना में बच्चे समय चार लोगों की मौत हो गई। कार में 7 लोग सवार थे। सुशील तिवारी अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है।

मृत्यु की पहचान
1 नीतू

2 कमला देवी

3 राकेश

जिसमें 4 दिन का नवजात बच्चा भी शामिल है। जानकारी के अनुसार आज छोटे बच्चों को सुशीला तिवारी अस्पताल से डिस्चार्ज कर कर उधम सिंह थाना पलभट्टा अपने गांव बरा ले जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार मनीषा बिष्ट द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों का हाल जाना गया।

बारिश के चलते देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नाले भी खतरे के निशान के करीब बह रहे हैं। प्रशासन ने इन इलाकों में लोगों से सतर्कता बरतने और नालों के आसपास न जाने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News