
माया देवी विश्वविद्यालय में ‘संस्कारारंभ-2026’ का शुभारंभ: नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
नए सपनों को मिली उड़ान, माया देवी विश्वविद्यालय में शुरू हुआ स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम
माया देवी विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके विश्वविद्यालयी जीवन से परिचय कराने के उद्देश्य से *संस्कारारंभ 2026 –स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट प्रोफेसर डॉक्टर तृप्ति जुयाल सेमवाल,वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉक्टर आशीष सेमवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।*
इस इंडक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य नव प्रवेशित विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के साथ-साथ विश्वविद्यालय की संस्कृति, मूल्यों, अनुशासन, परंपराओं एवं विभिन्न शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित होने का महत्वपूर्ण अवसर होता है।



*इस अवसर पर संबोधित करते हुए वाइस प्रेसिडेंट प्रो डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल ने सर्वप्रथम सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए बधाई दी उन्होंने कहा कि आज से विश्वविद्यालय में प्रवेश विद्यार्थियों के जीवन की एक नई यात्रा का आरंभ है। ‘संस्कारारंभ’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल अकादमिक वातावरण से परिचित कराना नहीं, बल्कि उनमें अच्छे संस्कार, जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता का विकास करना भी है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी विश्वविद्यालय से ज्ञान के साथ-साथ जीवन-मूल्यों और सकारात्मक सोच की सीख लेकर आगे बढ़े।*
*कुलपति प्रो. (डॉ.) आशीष सेमवाल ने कहा कि माया देवी विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। हम शिक्षा के साथ नवाचार, अनुसंधान, तकनीकी दक्षता, चरित्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व पर विशेष ध्यान देते हैं। ‘संस्कारारंभ’ नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की अकादमिक संस्कृति से जोड़ने और उन्हें अपने लक्ष्यों की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।* विश्वविद्यालय की घोषित शैक्षणिक दृष्टि भी चरित्र निर्माण, नवाचार, तकनीक और सामाजिक उत्तरदायित्व को विशेष महत्व देती है।
एक सप्ताह तक चलने वाले इस इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, शैक्षणिक सुविधाओं, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, छात्र सहायता सेवाओं तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के साथ साथ अलग-अलग दिन में अलग-अलग विषय विशेषज्ञों द्वारा उनके करियर से संबंधित जानकारियां भी दी जाएगी, साथ ही विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के नियमों, अनुशासन, एंटी-रैगिंग नीति, डिजिटल संसाधनों और उपलब्ध अवसरों से भी अवगत कराया जाएगा।
,*कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है ताकि वे अपने विश्वविद्यालयी जीवन की शुरुआत उत्साह और स्पष्ट लक्ष्य के साथ कर सके।*
विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाला यह ‘संस्कारारंभ 2026’ नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, संस्कार और नए अवसरों से जुड़ी एक नई यात्रा का शुभारंभ भी होगा।
इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट प्रोफेसर डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल ,वॉइस चांसलर प्रोफेसर डॉ आशीष सेमवाल, रजिस्ट्रार श्रीमती अंबिका जुयाल, डीन एकेडमिक्स प्रो डॉ आर बी सिंह, डॉ महेंद्र पाल, डॉ सीता जुयाल, डॉ शिवानी गुलेरिया, डॉ विक्रम सिंह, डॉ सुरेश जुयाल, डॉ असद अहमद, डॉ अंजू गैरोला थपलियाल,डॉ प्रमोद कुमार सहित सभी शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे।
