Homeराज्य समाचारगोवा बीच में सेल्फी लेना जिंदगी पर पड़ सकता है भारी: बढ़ती...

गोवा बीच में सेल्फी लेना जिंदगी पर पड़ सकता है भारी: बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस की नदी के खतरनाक क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें: लेकिन सुरक्षा के दायरे में रहकर

चारधाम यात्रा के दौरान धारी देवी के पास गोवा बीच इन दिनों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां पर प्रतिदिन चारधाम यात्रा पर जाने वाले पर्यटक/श्रद्धालु अक्सर यहां पर रोमांच,नहाने, सेल्फी या बेहतर फोटो की चाह में नदी के भीतर तक चले जाते हैं अथवा पानी के किनारे खतरनाक स्थानों पर खड़े होकर वीडियो बनाते हैं। जबकि नदी का बहाव ऊपर से सामान्य दिखाई देने के बावजूद भीतर काफी तेज होता है। जलस्तर में अचानक वृद्धि, फिसलन भरे पत्थर और तेज धारा किसी भी व्यक्ति को चंद सेकंड में अपनी चपेट में ले सकते हैं।

श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा गोवा बीच पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही चौकी प्रभारी कलियासौड़ श्री विजय सैलानी एवं पुलिस टीम द्वारा लगातार श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को संभावित खतरों के प्रति जागरूक कर नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने, प्रतिबंधित एवं खतरनाक स्थानों पर जाने, नदी में प्रवेश करने अथवा पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाएगी।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News