Homeराज्य समाचारउत्तराखंडफर्जी SEBI सलाहकार बन 55.50 लाख की साइबर ठगी:  एसटीएफ ने पंजाब...

फर्जी SEBI सलाहकार बन 55.50 लाख की साइबर ठगी:  एसटीएफ ने पंजाब से आरोपी को दबोचा

ट्रेडिंग क्लास और नकली दस्तावेजों से रचा साइबर फ्रॉड, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

देहरादून के व्यक्ति से 55.50 लाख की ठगी, साइबर गिरोह का सदस्य पंजाब से गिरफ्तार

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाईः फर्जी SEBI सलाहकार और ट्रेडिंग क्लास बनाकर 55.50 लाख की साइबर ठगी, पंजाब से एक गिरफ्तार
देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड ने 55 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी के एक बड़े मामले में पंजाब से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार बताकर फर्जी ट्रेडिंग क्लासेज और नकली दस्तावेजों के जरिए पीड़ित का विश्वास जीता था।
शिकायतकर्ता चुन्नी लाल अग्निहोत्री (निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून) ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी थी कि अज्ञात साइबर ठगों ने उन्हें “SBSBL Community / VIP Community” नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। आरोपियों ने खुद को सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार बताया, फर्जी ट्रेडिंग क्लासेज, डीमैट अकाउंट और नकली सीडीएसएल/एनएसडीएल दस्तावेज दिखाकर विश्वास में लिया तथा विभिन्न तिथियों में अलग-अलग बैंक खातों में कुल 55,50,000 रुपये जमा कराकर धोखाधड़ी की।
इस तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मु०अ०सं० 56/2025, धारा 318(4), 61(2) बीएनएस एवं 66(डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना निरीक्षक अनिल कुमार को सौंपी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि विवेचना के दौरान ठगी की राशि के लाभार्थी बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मनीट्रेल में सुखवीर सिंह उर्फ सूक्कू (पुत्र चिमन सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी शहीद भगत सिंह नगर, चक मन्नेवाला, थाना सिटी जलालाबाद, जिला फाजिल्का, पंजाब) की संलिप्तता सामने आई। पीड़ित से ठगी गई राशि में से 6 लाख रुपये इसी अभियुक्त के बैंक खाते में जमा हुए थे। अभियुक्त के खाते के खिलाफ साइबर अपराध की अन्य 6 शिकायतें भी दर्ज पाई गईं। एसटीएफ टीम ने पंजाब के फाजिल्का क्षेत्र में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
सुखवीर सिंह उर्फ सूक्कू, पुत्र चिमन सिंह, निवासी शहीद भगत सिंह नगर, चक मन्नेवाला, नियर नूर्समंद दरगाह, थाना सिटी जलालाबाद, जिला फाजिल्का, पंजाब। उम्र 26 वर्ष।
पुलिस टीम
निरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक जगमोहन राणा और कांस्टेबल सोहन बडोनी।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News