Homeराज्य समाचारउत्तराखंडभाजपा छात्र राजनीति में सरकारी मशीनरी का कर रही दुरुप्रयोग: कांग्रेस ने आंदोलन...

भाजपा छात्र राजनीति में सरकारी मशीनरी का कर रही दुरुप्रयोग: कांग्रेस ने आंदोलन की दी चेतावनी

छात्र संघ चुनावों में पुलिस दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा

छात्र संघ चुनावों को प्रभावित करने के लिए पुलिस का इस्तेमाल हो रहा: गणेश गोदियाल

भाजपा सरकार छात्र संघ चुनावों में दबाव की राजनीति कर रही: गणेश गोदियाल

छात्र संघ चुनावों में पुलिस का दुरुपयोग कर कांग्रेस समर्थित छात्र नेताओं को गिरफ्तार करना लोकतंत्र पर हमला। भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का राजनीतिक उपयोग करने की प्रवृत्ति को अब विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र संघ चुनावों तक ले आई हैः-गणेश गोदियाल

देहरादून 29 सितम्बर: उत्तराखंड के महाविद्यालयों में चल रहे छात्र संघ चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर पुलिस प्रशासन के दुरुपयोग तथा कांग्रेस समर्थित छात्र संगठनों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने और गिरफ्तार करने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि छात्र संघ चुनाव विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और छात्रों की राजनीतिक भागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छात्र संघ चुनावों में अपनी संभावित हार को देखते हुए कांग्रेस समर्थित छात्र संगठनों के नेताओं एवं प्रत्याशियों को दबाव में लेने का प्रयास कर रही है। चुनावी माहौल में पुलिस के माध्यम से गिरफ्तारियां, अनावश्यक पूछताछ, मुकदमे और भय का वातावरण बनाया जा रहा है, ताकि विपक्षी छात्र संगठनों के प्रत्याशियों को चुनाव में विजयी होने रोका जा सके।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि छात्र अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। चुनाव के दौरान राजनीतिक दबाव में कार्रवाई कर किसी संगठन विशेष को कमजोर करने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का राजनीतिक उपयोग करने की प्रवृत्ति को अब विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र संघ चुनावों तक ले आई है। छात्र संघ चुनावों में पुलिस की मौजूदगी निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए होनी चाहिए, न कि किसी राजनीतिक दल के हितों की रक्षा के लिए।
प्रदेश कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि छात्र संघ चुनावों को प्रभावित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासन का दुरुपयोग जारी रहा तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इसका पुरजोर विरोध करेगी और छात्र हितों एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि पुलिस के बल पर छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। छात्र अपने मताधिकार से जवाब देंगे और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली हर कोशिश का विरोध करेंगे।

मीडिया विभाग
प्रदेश कांग्रेस कमेटी
—

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News