Homeराज्य समाचारउत्तराखंडडिजिटल बैंकिंग के दौर में सतर्कता जरूरी: यूपीईएस-आरबीआई वर्कशॉप में 120 से...

डिजिटल बैंकिंग के दौर में सतर्कता जरूरी: यूपीईएस-आरबीआई वर्कशॉप में 120 से अधिक छात्र हुए शामिल

डिजिटल बैंकिंग में धोखाधड़ी से कैसे बचें: यूपीईएस-आरबीआई ने छात्रों को सिखाए सुरक्षा के गुर

बैंकिंग उपभोक्ताओं के अधिकारों और साइबर सुरक्षा पर यूपीईएस में विशेष कार्यशाला

छात्रों के लिए आयोजित यूपीईएस-आरबीआई देहरादून वर्कशॉप में बैंकिंग नियमों, उपभोक्ता अधिकारों और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग पर ध्यान केंद्रित किया गया

देहरादून: यूपीईएस के स्कूल ऑफ लॉ यानी एसओएल ने भारतीय रिज़र्व बैंक यानी आरबीआई, देहरादून के सहयोग से यूनिवर्सिटी के एसओएल ऑडिटोरियम में बैंकिंग रेगुलेशन्स और डिजिटल फाइनेंशियल लिटरेसी पर एक वर्कशॉप आयोजित की। इस कार्यक्रम में 120 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। तीन घंटे तक चली इस वर्कशॉप में आरबीआई और बैंकिंग सेक्टर के विशेषज्ञों ने विभिन्न सेशन्स का संचालन किया।

फाइनेंशियल लिटरेसी, सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग और साइबर फ्रॉड से बचाव के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जोर देते हुए, भरत राज आनंद, मैनेजर, फाइनेंशियल इन्क्लूज़न एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट, आरबीआई देहरादून ने कहा “जैसे-जैसे डिजिटल बैंकिंग का उपयोग बढ़ रहा है, सभी को जिम्मेदारी से बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करना चाहिए और साइबर फ्रॉड से खुद को सुरक्षित रखना चाहिए। डिजिटल ट्रांज़ैक्शन्स के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतना, संभावित धोखाधड़ी की पहचान करना और सुरक्षित बैंकिंग प्रैक्टिसेज़ अपनाना बेहद जरूरी है। इन पहलुओं के प्रति जागरूकता एक अधिक सुरक्षित और समावेशी डिजिटल फाइनेंशियल इकोसिस्टम बनाने की कुंजी है।”

रचना यादव, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट डिपार्टमेंट, आरबीआई देहरादून ने एक सेशन आयोजित किया, जिसमें उन्होंने आरबीआई के विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बैंकिंग सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी पर भी प्रकाश डाला और उनके लिए उपलब्ध प्रोफेशनल अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। इसके अतिरिक्त, अमित राणा, असिस्टेंट जनरल मैनेजर और डिप्टी ओम्बड्समैन एवं सेक्रेटरी, आरबीआई देहरादून ने आरबीआई की इंटीग्रेटेड ओम्बड्समैन स्कीम यानी आरबी-आईओएस के बारे में जानकारी दी। अपने सेशन में उन्होंने बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया समझाई और ग्राहकों की शिकायतों को दूर करने में ओम्बड्समैन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

स्कूल ऑफ लॉ की ओर से प्रो. नवनीत विभव, डायरेक्टर और हेड, स्कूल ऑफ लॉए यूपीईएस, और डॉ. दिव्या द्विवेदी, असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ लॉ और वर्कशॉप की कोऑर्डिनेटर ने भी फाइनेंशियल लिटरेसी, सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग और बैंकिंग उपभोक्ताओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता के महत्व पर जोर दिया।

अपने विचार साझा करते हुए प्रो. नवनीत विभव, डायरेक्टर और हेड, स्कूल ऑफ लॉए यूपीईएस, ने कहा “आज फाइनेंशियल लिटरेसी केवल पैसों की समझ तक सीमित नहीं हैए बल्कि इसका अर्थ है सोच-समझकर वित्तीय फैसले लेना, संभावित जोखिमों को पहचानना और एक बैंकिंग उपभोक्ता के रूप में अपने अधिकारों को जानना। इस वर्कशॉप के माध्यम से हमारा उद्देश्य छात्रों को बैंकिंग सेवाओं से जुड़े रेगुलेटरी फ्रेमवर्क, शिकायतों के समाधान के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं और डिजिटल फाइनेंशियल इकोसिस्टम में जिम्मेदारी से काम करने के लिए जरूरी सावधानियों से परिचित कराना था। आरबीआई के विशेषज्ञों के साथ संवाद से छात्रों को महत्वपूर्ण व्यावहारिक जानकारी मिली और उनमें वित्तीय जागरूकता तथा जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने में मदद मिली।”

तीनों सेशन्स ने छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स को बैंकिंग रेगुलेशन्स, फाइनेंशियल सिक्योरिटी, ग्राहक अधिकारों और डिजिटल बैंकिंग के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। अपनी तरह की इस विशेष वर्कशॉप ने प्रतिभागियों को विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद करने और बैंकिंग से जुड़े मुद्दों तथा उनके समाधान की प्रक्रियाओं को विस्तार से समझने का अवसर दिया।

यूपीईए के बारे में:

उत्तराखंड राज्य विधानमंडल के यूपीईएस अधिनियम, 2003 के तहत स्थापित, यूपीईएस एक टॉप-रैंक्डए यूजीसी-मान्यता प्राप्त निजी यूनिवर्सिटी है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क यानी एनआईआरएफ 2025 के अनुसारए यूपीईएस को यूनिवर्सिटीज़ में 45वां स्थान मिला है। इसके साथ ही लॉ में 18वां, मैनेजमेंट में 36वां और इंजीनियरिंग में 43वां स्थान मिला है। टाइम्स हायर एजुकेशन यानी टीएचई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 के अनुसार, यूपीईएस अब वैश्विक स्तर पर 501-600 बैंड में और भारत में 5वें स्थान पर है, जो 2025 में 7वें स्थान से बेहतर है। विशेष रूप से, रिसर्च क्वालिटी में यूपीईएस ने केवल एक वर्ष में 57 स्थानों की छलांग लगाई और वैश्विक स्तर पर 299वां स्थान हासिल किया। इसके अलावा, यूनिवर्सिटी को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 द्वारा भारत में अकादमिक रेप्युटेशन के आधार पर नंबर 1 निजी यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है। यह दुनिया की टॉप 2ः यूनिवर्सिटीज़ में शामिल है।

यूपीईएस को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित क्यूएस रेटिंग द्वारा एम्प्लॉयबिलिटी यानी प्लेसमेंट्स में 5 स्टार मिले हैं। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की सूची के अनुसार, यूपीईएस के 50़ फैकल्टी मेंबर्स दुनिया के टॉप 2ः रिसर्चर्स में शामिल हैं।

यूपीईएस अपने सात स्कूलों के माध्यम से ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स प्रदान करता है: स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंजीनियरिंग, स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस, स्कूल ऑफ डिजाइन, स्कूल ऑफ लॉए स्कूल ऑफ बिजनेस, स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज़ एंड टेक्नोलॉजी, और स्कूल ऑफ लिबरल स्टडीज़ एंड ह्यूमैनिटीज़। यूपीईएस परिवार में 20,000़ छात्रए 1,500़ फैकल्टी और स्टाफ मेंबर्स, और 40,000़ एलुमनाई की एक मजबूत कम्युनिटी शामिल है, जो अलग-अलग सेक्टर्स में ईवाई, केपीएमजी बेन एंड कंपनी, मैकिन्से एंड कंपनी, कैपजेमिनी, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, ऑरेकल, नेस्ले, आईटीसी, अदाणी पावर, ओएनजीसी, जीएमआर, टीसीएस, विप्रो, इन्फोसिस, अमेज़न, फ्लिपकार्ट, एक्सेंचर, डेलॉइट और अन्य प्रमुख ब्रांड्स में काम करते हैं।

https://www.upes.ac.in/

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News