Homeराज्य समाचारधामी सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जिला मुख्यालयों में होगा...

धामी सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जिला मुख्यालयों में होगा जश्न, हर जिले में जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय व चिकित्सा शिविरों का किया जाएगा आयोजन

 

धामी सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में हर जिले में जन सेवा थीम पर 22 से 25 मार्च तक बहुउद्देशीय व चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियो को शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। 22 मार्च को मुख्य कार्यक्रम अल्मोड़ा व 23 मार्च को देहरादून जिले में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा सभी जिलों में 23 मार्च को शिविर लगाए जाएंगे। जिला मुख्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री करेंगे। जिन जिलों में प्रभारी मंत्रियों की उपलब्धता नहीं है वहां सांसद अध्यक्षता करेंगे ।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं की बहुउद्देशीय शिविर में आम जन को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की उपलब्धता विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा चिकित्सा शिविर में निशुल्क जांच शिविर व दवाई भी वितरित की जाएगी।
24 से 30 मार्च तक जन सेवा थीम पर प्रत्येक विधानसभा व लॉक स्तर पर भी बहुउद्देशीय शिविर व चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सांसद व विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी अपने स्तर से निर्णय लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News