Homeराज्य समाचारमसूरी गोलीकांड के शहीदों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय देहरादून में मसूरी गोलीकाण्ड की बरसी पर कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व में राज्य निर्माण आन्दोलन में 2 सितम्बर 1994 को हुए मसूरी गोलीकाण्ड में शहीद हुए आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के सहप्रभारी श्री सुरेन्द्र शर्मा एवं श्री मनोज यादव भी उपस्थित थे।
मसूरी गोलीकांड की बरसी पर गोलीकांड मे अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का सपना आन्दोलन के शहीदों की शहादत के कारण साकार हो पाया उत्तराखण्ड राज्य शहीद आन्दोलकारियों की धरोहर है जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर राज्य निर्माण में अहम भूमिका का निर्वहन किया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का जनमानस उनके इस महान बलिदान को शत्-शत् नमन करता है। राज्य आन्दोलन के दौरान जिन आन्दोलनकारियों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया उसके लिए राज्यवासी उनके सदैव ऋणी रहेंगे।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र भंडारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महामंत्री नवीन जोशी, अश्विनी बहुगुणा, विनोद चौहान, अमरजीत सिंह, प्रदेश सचिव अमेन्द्र बिष्ट, यशपाल चौहान, संजय कद्दू, राजीव कुमार, महेन्द्र सिंह नेगी, प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, जिलाध्यक्ष पछुवादून संजय किशोर, जिलाध्यक्ष परवादून मोहित उनियाल, सोमेन्द्र बोहरा, विकास नेगी, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष मदन लाल, सुलेमान अली, अनुराधा तिवारी, देवेन्द्र सिंह, अमरदेव गोनियाल, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी, लाखीराम बिजलवाण, सागर लाम्बा, जगदीश चौहान, अजय रावत, सचिन टिचकुले आदि शामिल थे।
डॉ0 प्रतिमा सिंह
प्रदेश प्रवक्ता

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News