Homeराज्य समाचारदेशभक्ति के रंग में रंगा सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी: धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता...

देशभक्ति के रंग में रंगा सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी: धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

पाइप बैंड की शानदार प्रस्तुति और एनसीसी परेड ने बांधा समां

देहरादून- सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की ओर से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. विनय रूहेला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विनय रूहेला, विशिष्ट अतिथियों तथा सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराकर किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान से पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
इस अवसर पर सीआईएमएस पाइप बैंड एवं एनसीसी कैडेट्स ने शानदार परेड प्रस्तुत की। अनुशासित कदमताल के साथ निकाली गई परेड ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। पाइप बैंड द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
मुख्य अतिथि डॉ. विनय रूहेला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और वीरता को याद करते हुए कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र और मजबूत भारत में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे अनगिनत वीरों का बलिदान और संघर्ष है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के लिए जिम्मेदारी भी है। स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा था, उसे विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी की है।
उन्होंने कहा कि भारत आज विकास की जिस गति से आगे बढ़ रहा है, वह बेहद उत्कृष्ट और गौरव का विषय है। देश विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से प्र

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News