राष्ट्रीय संगोष्ठी में “भारतीय ज्ञान विज्ञान परंपरा एवं पर्यावरण चेतना” विषय पर किया शोध पत्र प्रस्तुत
हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर 22वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले लखनऊ में विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट आगरा एवं माधवी फाउंडेशन लखनऊ द्वारा “भारतीय ज्ञान परंपरा एवं पर्यावरण चेतना” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य विज्ञान परिषद (यूकॉस्ट) देहरादून के वैज्ञानिक डॉ भवतोष शर्मा ने प्रतिभाग करते हुए “भारतीय ज्ञान विज्ञान परंपरा एवं पर्यावरण चेतना” विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।
राष्ट्रीय संगोष्ठी में पर्यावरण पर कार्य करने वाले 05 पर्यावरणविदों यूकॉस्ट देहरादून के वैज्ञानिक डॉ भवतोष शर्मा, आकाशवाणी लखनऊ की पूर्व निदेशक डॉ मीनू खरे, श्री विवेक यादव ‘रूद्राक्ष मैंन’, श्री नंद किशोर वर्मा ‘जल दूत’, डॉ महेंद्र प्रताप सिंह पूर्व मुख्य वन संरक्षक उत्तर प्रदेश को “पर्यावरण सम्मान” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर अजब सिंह यादव, माधवी फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश दीक्षित, विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मोहन मुरारी शर्मा सहित देश के जाने माने साहित्यकरों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।