Homeराज्य समाचारबड़ी खबर: दयारा बुग्याल में महिला ट्रैकर की तलाश में झोंकी ताकत,...

बड़ी खबर: दयारा बुग्याल में महिला ट्रैकर की तलाश में झोंकी ताकत, 5 दिन बाद भी नहीं मिला बबीता पांडे का कोई सुराग

 

बेस कैंप के निकट मिली थी अंतिम लोकेशन: 29 मई से है लापता बबीता पांडे,: प्रशासन द्वारा लगातार सर्च अभियान जारी

उत्तरकाशी: दिनांक 29 मई 2026 की रात्रि को दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र से एक महिला ट्रेकर के लापता होने की सूचना प्राप्त होने के उपरांत लगातार व्यापक खोज एवं तलाशी अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान में ड्रोन तथा श्वान दस्तों की भी सहायता ली जा रही है।

बीते रविवार व सोमवार की सर्चिंग के बाद आज भी प्रातः में पुलिस, SDRF, NDRF, वन विभाग, आपदा प्रबंधन QRT, ITBP, सेना द्वारा स्थानीय लोगों एवं पोर्टरों को साथ लेते हुये विभिन्न टीमों का गठन कर दयारा ट्रेक क्षेत्र की अलग-अलग दिशाओं में पुनः सघन सर्च अभियान प्रारंभ किया गया है। लापता ट्रेकर की तलाश हेतु सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद से ही पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय सर्चिंग अभियान की लगातार समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है। उनके निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार पिछले 2–3 दिनों से लगातार दयारा ट्रेक क्षेत्र में कैंप कर स्वयं खोज अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। पुलिस-प्रशासन एवं सभी संबंधित एजेंसियां लापता ट्रेकर की सुरक्षित खोज के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

बताया जा रहा है कि महिला ट्रैकर की अंतिम लोकेशन बसे कैंप से कुछ दूरी पर मिली थी और उसके बाद से ही उनका फोन बंद है।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News