Homeराज्य समाचारकरोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार चल रहे अभियुक्त के घर की...

करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार चल रहे अभियुक्त के घर की पुलिस द्वारा की गई कुर्की

 

दून पुलिस द्वारा अभियुक्त के घर पहुँचकर करी कुर्की की कार्यवाही

घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा है अभियुक्त

*अन्य फ़रार अभियुक्तों के घरों की कुर्की के लिए भी मा० न्यायालय से प्राप्त किये जा रहे कुर्की वारेंट*

दिनांक: 21-11-2025 को वादी श्री विवेक कुमार, अध्यक्ष आरकेडिया हिलॉक्स सोसाइटी मसूरी रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर लिखित तहरीर दी की अभियुक्त शाश्वत गर्ग व उसके अन्य साथियों द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आरकेडिया हिलॉक्स मसूरी रोड में फ्लैट आवंटित करने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई है, जिस सम्बन्ध में थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 218/2025 धारा420/467/468/471/120(B) में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा धोखाधड़ी में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। धोखाधड़ी में शामिल अभियुक्त शाश्वत गर्ग व अन्य घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट व कुर्की वारंट प्राप्त किये गये, साथ ही अभियुक्तों के सभी सम्भावित स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिशें दी गई, परन्तु अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहे है तथा लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो द्वारा उनके सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही हैं।

दिनांक 22/07/2026 को राजपुर पुलिस द्वारा मा० न्यायालय देहरादून से प्राप्त कुर्की वारंट में मु0अ0सं0- 218/2025 में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त शाश्वत गर्ग के घर की कुर्की की गयी। शेष अपराधियों की कुर्की हेतु अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

*मुख्य अभियुक्त नाम पता*
शाश्वत गर्ग पुत्र प्रवीण गर्ग निवासी 95 ऊषा कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News