Homeराज्य समाचारउत्तराखंडकांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में संगठन विस्तार और जन मुद्दों...

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में संगठन विस्तार और जन मुद्दों पर चर्चा

बूथ स्तर तक संगठन विस्तार का लक्ष्य, कांग्रेस एससी विभाग की बैठक संपन्न

देहरादून में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को मिला संगठन विस्तार का मंत्र

राजेंद्र पाल गौतम बोले— लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम रहे मुख्य अतिथि, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
*अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।*
देहरादून, 26 सितंबर 2026 उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला/महानगर एवं ब्लॉक अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम उपस्थित रहे।


बैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य सरकार की नीतियों के कारण लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं और इन मामलों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित लगाए जा रहे आरोपों की जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी किया जाना चाहिए तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
श्री गौतम ने कहा कि देश के महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों से जुड़ी कथित अनियमितताओं और चोरी की घटनाओं ने भी गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े स्थलों की गरिमा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण सार्वजनिक उपक्रमों और सार्वजनिक संपत्तियों को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर इन मुद्दों की वास्तविकता बताने तथा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष को मजबूत करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पिछले वर्षों में उत्तराखंड में बेरोजगारी, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, महिला सुरक्षा और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं जैसे गंभीर मुद्दे सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच संघर्ष कर रही है। गोदियाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएं तथा भाजपा की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष को और तेज करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आम जनता से निरंतर संवाद स्थापित करने की आवश्यकता है।
बैठक में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष श्री मदन लाल ने मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र पाल गौतम का स्वागत करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति विभाग संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रदेश के प्रत्येक जिले, ब्लॉक और बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेगा तथा वंचित एवं कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाएगा।
बैठक में प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी के पदाधिकारी, जिला एवं महानगर अध्यक्ष तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(मदन लाल)
अध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News