
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को उधमसिंह नगर के लोहियाहेड हेलीपैड पर पहुंच कर जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने किसानों को खाद उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।



इस अवसर पर नगर पालिका पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट , महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा, डॉ नवीन भट्ट , अमित कुमार पांडे , भवानी भंडारी , DM नितिन भदोरिया , एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ श्री देवेश शास्त्री, एसडीएम पंकज उपाध्याय एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
