
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 4 और 5 जून को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे।
गणेश गोदियाल ने कहा कि राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयार है। उनके दौरे के दौरान जनता से सीधा संवाद, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
राहुल गांधी के इस दौरे को कांग्रेस पार्टी राज्य में अपनी संगठनात्मक ताकत बढ़ाने और जन मुद्दों को उठाने के लिए महत्वपूर्ण मान रही है।
