Homeराज्य समाचारउत्तराखंडसीएम धामी ने खटीमा में 89 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण

सीएम धामी ने खटीमा में 89 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण

 

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण के दौरान विकासखंड कार्यालय परिसर में 89 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री ने 55 लाख की लागत से बनी आधुनिक ‘दीदी की लाइब्रेरी’, 7.50 लाख से नवीनीकृत व्यायामशाला भवन और 26.50 लाख से आधुनिकीकृत विकासखंड सभागार का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ये सुविधाएं विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन के लिए उपयोगी होंगी।

सीएम ने कहा कि दीदी की लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ज्ञान का केंद्र बनेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्र संसाधनों की कमी से वंचित रह जाते थे, यह लाइब्रेरी उनके लिए वरदान साबित होगी। इसका संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी, जिससे उनकी आय भी बढ़ेगी।

आधुनिक व्यायामशाला को युवाओं के लिए अहम बताते हुए सीएम ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार खेल और फिटनेस सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा उनका गृह क्षेत्र है और यहां के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इन सुविधाओं से युवाओं को आत्मनिर्भर भविष्य की ओर बढ़ने में मदद मिलेगी।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News