Homeराज्य समाचारबड़ी खबर: हल्द्वानी में पत्रकारों को मिली बड़ी सौगात, सीएम धामी ने...

बड़ी खबर: हल्द्वानी में पत्रकारों को मिली बड़ी सौगात, सीएम धामी ने मीडिया सेंटर का किया शिलान्यास 

 

6.75 करोड़ की लागत से बनेगा मीडिया हब: पत्रकारों को मिलेंगी डिजिटल स्टूडियो से लेकर गेस्ट रूम तक आधुनिक सुविधाएं

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में अत्याधुनिक मीडिया सेंटर का शिलानस किया। उत्तराखंड में मीडिया आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सोमवार को एक ऐतिहासिक पहल हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर भवन का विधिवत शिलान्यास किया। करीब ₹6 करोड़ 75 लाख 88 हजार की लागत से बनने वाला यह मीडिया सेंटर कुमाऊँ मंडल के पत्रकारों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक समर्पित और बहुउद्देश्यीय केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन केवल एक संरचना नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को समर्पित एक सशक्त मंच होगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र पत्रकारों की कर्मस्थली, संवाद और विचार-विमर्श का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा जनभावनाओं को प्रभावी ढंग से सामने लाने में अहम भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि अब तक कुमाऊँ मंडल के पत्रकारों को अनेक प्रशासनिक एवं निरीक्षण संबंधी कार्यों के लिए देहरादून जाना पड़ता था, लेकिन मीडिया सेंटर बनने के बाद अधिकांश कार्य हल्द्वानी से ही संचालित हो सकेंगे। इससे समय, संसाधन और ऊर्जा की बचत होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भवन में आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा, डिजिटल स्टूडियो, समृद्ध लाइब्रेरी, कैंटीन तथा अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह मीडिया सेंटर आने वाले समय में हल्द्वानी को कुमाऊँ का प्रमुख मीडिया हब बनाएगा और यहां से संचालित पत्रकारिता क्षेत्रीय ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रभावी भूमिका निभाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News