मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली में ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना से संबंधित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों से परियोजना से संबंधित कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की, साथ ही वहा पर कार्य कर रहे श्रमिकों का कुशलक्षेम जानी। सीएम धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में रेल परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, यह रेल परियोजना क्षेत्र की विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इससे न सिर्फ प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। पहाड़ों में रेल पहुंचने का सपना पूरा करने के उद्देश्य से बनाई जा रही है ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के कार्यों का आज चमोली में सीएम धामी ने रेल परियोजना के निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया और वहां पर कार्य कर रहे विभागीय अधिकारियों से बात की। इस दौरान सीएम धामी ने रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों से रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे कार्यों अवस्थापना सुविधाओं और परियोजनाओं के प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परियोजना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे श्रमिकों से मुलाकात कर उनकी भी कुशलक्षेम जानी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अब हम पहाड़ो तक रेल पहुंचने का सपना पूरा करने जा रहे हैं। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन की सौगात से प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के प्रति उनका प्रेम और विकसित भारत की सोच को दर्शाया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह रेल परियोजना उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
सीएम धामी ने देवभूमि की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन बनने के बाद उत्तराखंड के चारों धाम रेल कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे। रेल परियोजना के अधिकारियों ने बताया कि ऋषिकेश कर्ण प्रयाग रेल परियोजना की लंबाई 125 किलोमीटर है इसमें 16 टनल और 12 स्टेशन बन रहे हैं । आगामी साल 2026 दिसंबर तक इस परियोजना का अधिकांश कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।