31.2 C
Dehradun
Wednesday, June 18, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडचर्चित बाबा साहनी आत्महत्या मामला, गुप्ता बंधुओं का कोर्ट में विरोध, नाराज...

चर्चित बाबा साहनी आत्महत्या मामला, गुप्ता बंधुओं का कोर्ट में विरोध, नाराज युवक ने फेंकी स्याही

 

बाबा साहनी आत्महत्या कांड में फंसे गुप्ता बंधुओं को कोर्ट में पेशी के दौरान विरोध का भी सामना करना पड़ा है। दरअसल पुलिस उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में बढ़ाई गई धारा के बाबत रिमांड के लिए पहुंची थी। इस बीच कुछ अक्रोशित महिलाओं और युवाओं का समूह पहले से ही कोर्ट में मौजूद था। यूको और महिलाओं के इस समूह में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता भी शामिल बताए जा रहे हैं। एक युवक ने विरोध स्वरूप गुप्ता बंधु पर स्याही फेंकते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। सभी लोग इन्हे फांसी दिए जाने की मांग करने लगे। पुलिस ने बिना देर किए गुप्ता बंधुओं को कोर्ट लेकर पहुंची।

गौरतलब है की राजधानी देहरादून में बहुचर्चित सत्येंद्र साहनी आत्महत्या मामले में गुप्ता बंधुओं की मुश्किले लगातार बढ़ रही हैं। उत्तराखंड पुलिस ने गुप्ता बंधुओं पर दो धाराओं को और बढ़ा दिया गया है। जिसको लेकर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि जो दो धाराएं शामिल की गई हैं, हम अब उनके तहत भी अपनी कार्यवाही को आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही हम उनके आपराधिक रिकॉर्ड भी कंगाल रहे हैं। अभी दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में है और आगे भी हम इसमें ठोस तथ्य को शामिल करेंगे और लगातार हमारे कड़ी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News