Homeराज्य समाचारछबील और लंगर सेवा समाज में समानता व भाईचारे का संदेश देती...

छबील और लंगर सेवा समाज में समानता व भाईचारे का संदेश देती है : अभिनव थापर

 

“तेरा किया मीठा लागे, हर नाम पदारथ नानक मांगे।”

देहरादून, 19 जून। पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के पावन अवसर पर देहरादून के राजपुर रोड स्थित राज प्लाजा में राज प्लाजा एसोसिएशन के तत्वावधान में “छोले एवं मिट्ठे पानी के छबील लंगर” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर गुरु साहिब को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का जीवन त्याग, सेवा, मानवता और धार्मिक सहिष्णुता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने सत्य एवं मानव कल्याण के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर पूरी मानवता को प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश दिया। आज के समय में उनके बताए मार्ग पर चलना और समाज में सद्भाव तथा सेवा की भावना को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है।

अभिनव थापर ने कहा कि छबील एवं लंगर की परंपरा केवल सेवा का माध्यम नहीं, बल्कि समानता, एकता और मानवता के मूल्यों को सशक्त करने का संदेश भी देती है। उन्होंने सभी नागरिकों से गुरु साहिब के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर, बलदेव सिंह जी, हरदीप सिंह जी, अशोक नारंग जी, नवीन कटारिया जी, तरुण कुमार जी, नवकरण सिंह जी सहित राज प्लाजा एसोसिएशन के अनेक सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में संगत की सेवा करते हुए गुरु अर्जन देव जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News