Homeराज्य समाचारउत्तराखंडकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत किया  लॉन्च 

 

देहरादून, 12 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित एक निजी होटल में बाला-जी प्रोडक्शन की गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च किया। महिला सशक्तिकरण पर आधारित इस फिल्म के निर्माण के लिए मंत्री गणेश जोशी ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और फिल्म की सफलता की कामना की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोकभाषा, संस्कृति और परंपराओं को फिल्मों के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने का यह एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि “बीरा” जैसी फिल्में समाज में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की भूमिका को मजबूती से सामने रखने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की क्षेत्रीय फिल्मों को प्रोत्साहन मिलने से स्थानीय कलाकारों, लोक कलाकारों और युवाओं को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। मंत्री गणेश जोशी ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि “बीरा” दर्शकों को पसंद आएगी और सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।

इस अवसर पर ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान, गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण सहित फिल्म के कलाकार एवं फिल्म निर्माण से जुड़े अन्य लोग उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News