Homeराज्य समाचारप्रतापनगर में स्वतंत्रता दिवस की धूम: CA राजेश्वर पैन्यूली ने युवाओं को...

प्रतापनगर में स्वतंत्रता दिवस की धूम: CA राजेश्वर पैन्यूली ने युवाओं को विकसित भारत के निर्माण का दिया संदेश

 

टिहरी गढ़वाल। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक एवं मीडिया पैनलिस्ट प्रवक्ता राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने अपने विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों में प्रतिभाग किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाते हुए स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सेनानियों को नमन किया।
इस अवसर पर राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प को साकार करने में युवा पीढ़ी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि जेनरेशन जेड और जेनरेशन अल्फा आने वाले भारत की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने युवाओं से देश के विकास, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

लिखवार गांव से निकली तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजेश्वर पैन्यूली ने अपने पैतृक गांव लिखवार गांव, पट्टी भदूरा स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह देखने को मिला।

इसके बाद लिखवार गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य बबीता पैन्यूली एवं विद्यालय के शिक्षकों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

राजकीय इंटर कॉलेज गलियाखेत में प्रधानाचार्य और ग्राम प्रधान सम्मानित

राजेश्वर पैन्यूली ने राजकीय इंटर कॉलेज गलियाखेत में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर प्रसाद पैन्यूली एवं ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। राजेश्वर पैन्यूली ने प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर पैन्यूली, ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार, दीपक रावत, दयाल सिंह सजवाण, श्याम लाल, नीरज पैन्यूली और परमेश कुमार सहित अन्य लोगों के साथ पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर राजेश्वर पैन्यूली ने उनके उत्साहवर्धन के लिए 5,100 रुपये की नगद धनराशि प्रदान की।

त्रिदण्डी स्वामी शिक्षा निकेतन में शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों का सम्मान

प्रतापनगर की उपली रमोली पट्टी के हेरवाल गांव स्थित त्रिदण्डी स्वामी शिक्षा निकेतन में भी राजेश्वर पैन्यूली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक अब्बल सिंह रावत, ग्राम प्रधान प्रियंका रावत, दीन गांव के प्रधान सोनपाल राणा, घंडियाल गांव के प्रधान कनकपाल रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, बिशन सिंह कैंतुरा, होशियार सिंह, पूर्व प्रधान भगवान सिंह, कुंवर सिंह, उम्मेद सिंह सहित विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भावना एवं सभी शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।

उन्होंने विद्यालय परिवार के लिए 11 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें नगद धनराशि भी प्रदान की।

गौरव शिक्षा निकेतन में भी सम्मान समारोह

इसके बाद राजेश्वर पैन्यूली गौरव शिक्षा निकेतन, कंडियाल गांव में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के संस्थापक इंजीनियर गुलाब सिंह पंवार, प्रधान प्रतिनिधि नैन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शूरवीर चौहान, प्रधानाचार्य मनोज मुरियाल, पूर्व शिक्षक राधाकृष्ण डिमरी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल कंडियाल एवं विद्यालय की पीटीए अध्यक्ष रेखा देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

उन्होंने विद्यालय परिवार को 5,100 रुपये की नगद सहायता प्रदान की। वहीं छात्र-छात्राओं की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए उनके उत्साहवर्धन हेतु 1,100 रुपये की नगद धनराशि भी प्रदान की।

गांव-गांव पहुंचकर लोगों से की मुलाकात

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के दौरान राजेश्वर पैन्यूली ने प्रतापनगर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनसे क्षेत्र से जुड़े विषयों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी दिन है। राष्ट्र निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है और युवाओं को इस दिशा में आगे बढ़कर नेतृत्व करना चाहिए।

इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री एवं सेम-मुखेम प्रभारी चंद्रशेखर पैन्यूली, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रतापनगर राकेश राणा, महामंत्री एवं क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि प्रवीण व्यास, प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण रावत, ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष महेश पैन्यूली, धनेश पंवार, चैन सिंह रावत, बालकृष्ण नौटियाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News