19.4 C
Dehradun
Thursday, October 16, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारभाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान ने सीएम धामी...

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान ने सीएम धामी से की मुलाकात: सीएम ने दी शुभकामनाएं

 

देहरादून 15 सितंबर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रमुख श्री मनवीर सिंह चौहान एवं मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री सुरेश जोशी ने प्रदेश मीडिया सह संयोजकों के साथ आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने शुभकामनाएं देते हुए कहा,

इस शिष्टाचार मुलाकात में उनके साथ नव नियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक श्री विनय गोयल, श्री राजेंद्र नेगी, श्री विकास तिवारी भी मौजूद रहे। सभी ने इस नई दायित्व हेतु विश्वास जताने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर श्री चौहान ने कहा, यह हम सब का सौभाग्य है कि सीएम धामी के विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी सरकार के दौरान हमे पार्टी की सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन में दी जिम्मेदारी को हम सब पूर्ण क्षमता और कर्मठता से अंजाम देंगे। केंद्र और राज्य सरकार के कामों को जनता के मध्य नीचे तक पहुंचाएंगे और जनता को लाभांवित करवाने में मदद करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने नई भूमिका के लिए सभी पदाधिकारियों को शुभकामना दी। साथ ही कहा, आप सभी को मीडिया समन्वय से संगठन के कार्यों को गति देने के साथ सरकार की योजनाओं को भी जनता के बीच ले जाना है। 2027 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने में आप सबकी भूमिका बेहद अहम होने वाली है।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News