Homeराज्य समाचारउत्तराखंडभू-माफियाओं पर दून पुलिस ने कसा शिकंजा: करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी के...

भू-माफियाओं पर दून पुलिस ने कसा शिकंजा: करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार

असली भूमि स्वामी की जगह नकली व्यक्ति खड़ा कर फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले संजय त्यागी व परविंदर कुमार आईटी पार्क से गिरफ्तार; एसएसपी की सख्ती के बाद कार्रवाई

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून की सख्ती के बाद भू-माफियाओं पर दून पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। थाना राजपुर पुलिस ने करोड़ों रुपये की जमीन धोखाधड़ी कर फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
अभियुक्तों ने असली भूमि स्वामी के स्थान पर नकली व्यक्ति को खड़ा कर धोखाधड़ी से फर्जी रजिस्ट्री कराई थी। 14 सितंबर 2026 को वादी करन शर्मा (निवासी सहस्त्रधारा रोड) ने थाना राजपुर पर तहरीर दी थी कि अभियुक्त संजय त्यागी आदि ने भूमि विक्रय के नाम पर कूट रचित दस्तावेज तैयार किए और असली भूमि स्वामी की जगह फर्जी व्यक्ति को रजिस्ट्री के समय खड़ा कर वादी की पत्नी के पक्ष में जमीन की रजिस्ट्री करा ली। इस प्रक्रिया में करोड़ों रुपये की धनराशि धोखाधड़ी से ले ली गई। पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई और अभियुक्त फरार हो गए।
इस संबंध में थाना राजपुर पर मुकदमा संख्या 224/2026 धारा 420, 467, 468, 471 और 506 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने धोखाधड़ी में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद थाना राजपुर पर पुलिस टीम गठित की गई।
मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों और मैन्युअल पुलिसिंग की मदद से जानकारी जुटाते हुए पुलिस ने अभियुक्त संजय त्यागी और परविंदर कुमार को आईटी पार्क पिछले गेट, धोरण रोड से गिरफ्तार कर लिया। धोखाधड़ी में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होने की उम्मीद है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1. संजय त्यागी, पुत्र सालिक चंद्र त्यागी, निवासी फ्लैट नंबर-10, महादेव अपार्टमेंट, गैस गोदाम, थाना राजपुर, देहरादून।
2. परविंदर कुमार, पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी राजेश्वर नगर, लेन नंबर-06, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून।
पुलिस टीम:
उप निरीक्षक प्रवेश रावत (चौकी प्रभारी आईटी पार्क), कांस्टेबल अमित, कांस्टेबल विशाल और कांस्टेबल रोबिन।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News