Homeराज्य समाचारउत्तराखंडबूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं कार्यकर्ता:...

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं कार्यकर्ता: गणेश जोशी

 

बूथ सशक्तिकरण अभियान में नव मतदाताओं को जोड़ने पर गणेश जोशी का जोर

फार्म-6 के जरिए नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें कार्यकर्ता: गणेश जोशी

मसूरी विधानसभा में भाजपा ने तेज की बूथ मजबूत करने की कवायद

देहरादून, 11 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा के श्रीदेव सुमन नगर मंडल, शहीद दुर्गा मल्ल मंडल और मसूरी मंडल के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा नव मतदाताओं को जोड़ने के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान फार्म 6 के माध्यम से नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने, युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका, आपसी समन्वय और अभियान को गति देने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मजबूत संगठन की नींव बूथ स्तर पर होती है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से नव मतदाताओं को जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, संध्या थापा, समीर डोभाल, श्याम सुंदर चौहान, बीएलए-1 आरएस परिहार, सहित मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेन्द्र संयोजक, पार्षद एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News