
अत्यंत गर्व एवं उत्साह से परिपूर्ण द मोंटेसरी स्कूल ने शाश्वत भारत ट्रस्ट (IKS) के संयोजन से अंतर स्कूल प्रतियोगिताओं का संचालन किया। मुख्य अतिथि सुश्री रूमा मल्होत्रा जी ( पूर्व प्रधानाचार्या हिम ज्योति स्कूल) , सम्मानित निर्णायक मंडल प्रख्यात एनस्थिटिस्ट डॉ. राहुल भट्ट जी, पूर्व नौसैनिक कमांडर विपिन शर्मा जी और शाश्वत भारत ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. माधव मैथानी जी, विशिष्ट अतिथि शाश्वत भारत ट्रस्ट के संस्थापक व मार्गदर्शक डॉ. ए के सिंह जी, श्री महेश गुप्ता जी, कर्नल विनीत सिंह जी, श्री नरेंद्र शर्मा जी, अध्यक्ष सुश्री ज्योति धवन जी, डॉ. गीता खन्ना जी व द मोंटेसरी स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शशि गुलाटी जी की उपस्थिति में दीपप्रज्वलित करके वंदे मातरम की धुनों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

प्रधानाचार्या श्रीमती शशि गुलाटी जी एवं उपप्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना मित्तल जी ने सभी उपस्थित सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया।
इंडियन अकैडमी, द सेवेन ऑक , विवेकानंद स्कूल, सेंट पैट्रिक, द दून गर्ल्स व आयोजक द मोंटेसरी स्कूल ने सभी वर्गों में भाग लिया।
सभी स्कूलों द्वारा भारतीय द्रविड़ शैली की ज्यामितीय रचना मुख्य रूप से वास्तु शास्त्र और गणितीय अनुपातों पर आधारित विभिन्न इमारत व मंदिरों की आध्यात्मिकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
पंचतंत्र की कहानियों के माध्यम से ज्ञान के गूढ़ रहस्यों को सहज सरल सुगम बनाकर बच्चों को शिक्षित करना, प्राचीन काल की खेल परंपरा जिसमें शारीरिक दृढ़ता के साथ मानसिक क्षमता का भी विकास होता है, तथा आयुर्वेद पर आधारित हमारी प्राचीन भोजन पद्धति जिसमें विभिन्न मसालों के द्वारा स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना आदि विषयों पर सभी स्कूलों प्रतिभागियों ने अपने विचार चल चित्रों के माध्यम से व्यक्त किए। सभी का प्रयास सराहनीय व प्रशंसनीय रहा।
द मोंटेसरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सभी विषयों पर दी गई तार्किक प्रस्तुति ने उपस्थित बुद्धिजीवियों को अति प्रभावित किया।
पंचतंत्र पर आधारित वृत्त चित्र के लिए सेंट पैट्रिक स्कूल की आराध्या नेगी ने प्रथम स्थान पर आने पर ₹5000 का नगद पुरस्कार व पुस्तकें प्राप्त की।
भारतीय मसालों की उपयोगिता विषय पर द दून गर्ल्स स्कूल की समायरा तनेजा व द मोंटेसरी स्कूल की मान्या कोठारी ने द्वितीय स्थान जीत कर ₹3000 – ₹3000 व पुस्तकों को पुरस्कार रूप में प्राप्त किया।
द मोंटेसरी स्कूल के वेदांश सोम व रिद्धि मल्होत्रा ने गीता श्लोकों का मधुर गायन करके सभी को भाव विभोर कर दिया।
इंडियन एकेडमी स्कूल की प्रियांशी डंगवाल ने ₹2000 व पुस्तकें तृतीय स्थान पर आने के लिए प्राप्त की।
सभी उपस्थित आदरणीय अतिथियों ने कार्यक्रम की व द मोंटेसरी स्कूल के द्वारा की गई सुनियोजित व्यवस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की ।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण वह अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को दी गई शुभकामनाओं व आशीष वचनों से हुआ ।
द मोंटेसरी स्कूल के निदेशक डॉ. सामर्थ खन्ना जी ने सभी उपस्थित सम्मानित अतिथिगण का हृदय से आभार व्यक्त किया ।
