Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडभाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने पोलिंग बूथ में बूथ इकाई...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने पोलिंग बूथ में बूथ इकाई गठन के साथ संगठन चुनाव प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की

देहरादून 15 नवंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने अपने पोलिंग बूथ में बूथ इकाई गठन के साथ संगठन चुनाव प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि संगठन महापर्व के तहत राज्य के सभी 11729 बूथों में संगठन इकाई का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में श्री भट्ट ने आज अपने पैतृक गांव और बूथ, ब्राह्मण थाला से इसका शुभारंभ किया। इस दौरान उनकी मौजूदगी में सर्वसम्मति से मण्डल अध्यक्ष श्री बीरेन्द्र सिंह राणा तथा शक्ति केन्द्र सहयोगी श्री विजयपाल सिंह रावत द्वारा अध्यक्ष पद पर श्री अम्बरीष प्रसाद थपलियाल को चुना गया। वहीं मंत्री पद पर श्री वासुदेव थपलियाल सहित 12 सदस्यीय कमेटी का चयन किया गया।जिसने बी.एल.ए. श्रीमती सरिता भट्ट, मन की बात प्रमुख श्री नवीन थपलियाल, ह्वाट्स एप ग्रुप प्रमुख श्री रविन्द्र थपलियाल, लाभार्थी प्रमुख श्री रमेश थपलियाल, युवा प्रमुख- श्री अमित थपलियाल, महिला प्रमुख श्रीमती ऊषा देवी और सदस्य के रूप में श्रीमती सोनी देवी, श्रीमती शान्ति देवी, श्री देवेश, श्री दिनेश चन्द्र को जिम्मेदारी दी गई है । इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने नागठित बूथ इकाई को बधाई एवं शुभकामना देते हुए पार्टी और सरकार के कामों की जन जन तक पहुंचाने का आह्वाहन किया।

उन्होंने संगठन चुनाव से जुड़े प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, सर्व समाज, वर्गों, क्षेत्रों को उचित प्रतिनिधित्व देते हुए सभी बूथों पर संगठन को मजबूत एवं विस्तृत आधार तैयार करना है। बूथ के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा, आपकी इकाई के सामर्थ्य पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के संगठन की बुलंद इमारत का निर्माण होना है । गौरतलब है कि बूथ इकाईयों के गठन के उपरांत मंडल और फिर जिला एवं प्रदेश इकाईयों का चुनाव संपन्न होगा।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News