
ओबीसी सशक्तिकरण के संकल्प के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान: अमरपाल मौर्य
पीएम मोदी ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर रचा इतिहास: अमरपाल मौर्य
2027 चुनावों के लिए पूर्ण क्षमता से जुटें कार्यकर्ता: अमरपाल मौर्य
*भाजपा ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्ण क्षमता और मनोयोग से चुनावों में जुटने का किया आह्वाहन!*
*पीएम मोदी ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़े वर्ग सशक्तिकरण का किया ऐतिहासिक कार्य: मौर्य*
देहरादून 1 अक्टूबर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री अमरपाल मौर्य ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक एवं संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पूरे समाज के सशक्तिकरण करने का काम किया है। अब हम सबको पूरी क्षमता और मनोयोग से 27 के चुनावों के लिए जनता का आशीर्वाद हासिल करना है।



अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास में देहरादून पहुंचे श्री अमरपाल मौर्य ने पार्टी मुख्यालय में ओबीसी मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस दौरान उन्होंने ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक एवं संवाद किया। इससे पूर्व उन्हों प्रातः डाट काली माता मंदिर में दर्शन किया, इसके पश्चात भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। वहां ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी तथा जिला महामंत्री उपस्थित रहे। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ’नेत्रपाल मौर्य’ ने संगठनात्मक विषयों, संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की।
इसके उपरांत उन्होंने मोर्चा के ’पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी एवं पूर्व जिला अध्यक्षों’ के साथ ओबीसी समाज के वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ भी संवाद किया। इसके पश्चात विभिन्न आयोगों एवं बोर्डों में ओबीसी समाज से जुड़े अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ भी चर्चा की।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री मौर्य ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तीव्र गति से विकसित हो रहा है। डबल इंजन सरकार में समाज के सभी वर्गों को सशक्त करने की दिशा में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। जिसमें मोदी जी ने लंबे से बहुप्रतीक्षित ओबीसी समाज के प्राधिनत्व वाले आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की मांग भी पूरी की। इसके अतिरिक्त स्किल डेवलपमेंट, रोजगार सृजन, स्वरोजगार से जुड़ी अनेकों योजनाओं ने ओबीसी समाज के सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण काम किया है। उन्होंने आह्वाहन किया कि हमें अधिक से अधिक घर घर प्रवास से संगठनात्मक संवाद को मजबूत करना है, विभिन्न ओबीसी समाजों के प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क बढ़ाना है तथा आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा करना है।
इसी क्रम में कल ’2 अक्टूबर’ को वे विभिन्न ओबीसी समाजों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें वे ’नाईध्सेन एवं ठाकुर नाई, बंजारा एवं प्रजापति, धीमान, विश्वकर्मा एवं लोहार तथा पाल एवं गड़रिया समाज’ के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकों में शामिल होंगे।
इसके बाद ’ओबीसी समाज के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम’ में उद्यमी, व्यापारी, होटल व्यवसायी, चिकित्सक, अधिवक्ता, प्रोफेसर, कॉलेज प्रबंधन, कृषि क्षेत्र, साहित्य एवं लेखन सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे।
