Homeराज्य समाचारभाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व:  राजेश्वर पैन्यूली...

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व:  राजेश्वर पैन्यूली ने जताया आभार

राष्ट्रीय संगठन में उत्तराखंड के चार नेताओं को जिम्मेदारी, पैन्यूली बोले- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

तीरथ, बलूनी, आलोक भट्ट और महेंद्र पांडे को बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा नेतृत्व का पैन्यूली ने किया धन्यवाद

उत्तराखंड के चार नेताओं को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में जगह, पैन्यूली ने जताई खुशी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिलने पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने खुशी जताई है। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड से राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी पाने वाले चारों नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

पैन्यूली ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडे, मीडिया संयोजक अनिल बलूनी और सोशल मीडिया सह-संयोजक आलोक भट्ट को राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि के इन नेताओं का अनुभव और संगठनात्मक क्षमता भाजपा के राष्ट्रीय संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगी। राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड की मजबूत भागीदारी से प्रदेश के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का संचार हुआ है।

पैन्यूली ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उत्तराखंड के नेताओं पर विश्वास जताकर प्रदेश की संगठनात्मक क्षमता को सम्मान दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चारों नेता अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाएंगे।

उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि यह नियुक्तियां उत्तराखंड के लिए सम्मान और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय हैं।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News