भारतीय जनता पार्टी की साजिश का पूरे देश की महिलाओं के सामने पर्दाफाश हो गया
भारत के संघीय ढांचे को तहस नहस होने से बचाया इंडिया गठबन्धन ने
सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: महिला आरक्षण की आड़ में देश में बिना जातीय जनगणना पूरी हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक साजिश के तहत संसद का विशेष सत्र आहूत कर जहां एक ओर देश के वंचित शोषित पिछड़े समाज के साथ धोखेबाजी करने की कोशिश की वहीं दूसरी ओर देश के संघीय ढांचे को भी तहस नहस करने का प्रयास किया जिसे इंडिया गठबन्धन ने एक जुट हो कर असफल कर दिया यह बात आज एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का जो बिल २०२३ में लाया गया था उसे देश के सभी राजनैतिक दलों ने सर्वसम्मति से पारित किया था और उसके इस प्रावधान पर कि वह जनगणना के बाद २०२९ में प्रभावी होगा कांग्रेस में तभी मांग की थी कि उसे २०११ की ही जनगणना के आधार पर तत्काल प्रभावी कर दिया जाए किन्तु तब भाजपा सरकार ने जनगणना का बहाना बनाया और उसे लागू नहीं किया गया। श्री धस्माना ने कहा कि अब सासंद का विशेष सत्र आहूत कर जो महिला आरक्षण का विधेयक लाया गया इसके पीछे मोदी सरकार की खतरनाक साजिश थी जिसमें जहां एक ओर पुरानी २०११ की जनगणना को आधार बना कर देश के वंचित शोषित व पिछड़े समाज को महिला आरक्षण के लाभ से वंचित रखना था व दूसरी तरफ पैसीमैन के नाम पर विपक्षी नेताओं को सीटों को कट पीट कर और दक्षिण भारत के राज्यों की सीटों को कम कर उनके प्रभाव को कम करने की साजिश लोक सभा की सीटें बड़ा कर करने की थी। श्री धस्माना ने कहा कि बहुत होशियारी से बिल पास हो जाने पर वाह वाही लूटने और बिल गिर जाने पर विपक्ष के सर महिला विरोधी होने का ठीकरा फोड़ने की जो कुटिल साजिश भाजपा ने रची थी इंडिया गठबन्धन के नेताओं और विशेष कर नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी ने उस घृणित कुटिल साजिश की धज्जियां उड़ा दीं और अंतोगत्वा मोदी सरकार की सदन में बड़ी हार हुई। श्री धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल व नेता विपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश भर में महिला पंचायतें व महिला सम्मेलन आयोजित कर भाजपा की इस घृणित चाल का पर्दाफाश करेगी।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड
