Homeराज्य समाचारअवैध मादक पदार्थो के साथ एक नशा तस्कर को दून पुलिस ने...

अवैध मादक पदार्थो के साथ एक नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार:  519 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करो पर दून का एक और प्रहार*

*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी गौकशी के अभियोग में जा चुका है जेल*

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड की “ड्रग्स फ्री देवभूमि” की परिकल्पना को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में नशा तस्करों पर प्रभावी अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहसपुर द्वारा कोतवाली सहसपुर पर पूर्व से गठित पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। गठित टीम द्वारा दिनाँक 06/06/2026 में चैकिग के दौरान – शीतला नदी के पुल से आगे जामनखाता रोड आम के बगीचे के पास सहसपुर क्षेत्र से आशिक पुत्र हमीद निवासी खुशहालपुर कोतवाली सहसपुर जनपद देहरादून को 519 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध कोतवाली सहसपुर पर धारा 8/20 NDPS ACT अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त आशिक पूर्व में भी गौकशी के अभियोग में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध कोतवाली सहसपुर में गोकशी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं के अभियोग पंजीकृत है।

*नाम पता अभियुक्त*

आशिक पुत्र हमीद निवासी खुशहालपुर कोतवाली सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 50 वर्ष

*बरामदगी विवरणः-*

519 ग्राम अवैध चरस

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त :-*

1- मु0अ0स0-133/2020 धारा 3/5/11 उ0गौ0स0 अधि0 कोतवाली सहसपुर
2- मु0अ0स0- 281/2019 धारा 135 विधुत अधि0 कोतवाली सहसपुर
3- मु0अ0स0- 47/2006 धारा 3/5/11 उ0गौ0स0 अधि0, कोतवाली सहसपुर
4- मु0अ0स0- 166/2004 धारा 3/5/11 उ0गौ0स0 अधि0, कोतवाली सहसपुर

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 नीरज त्यागी, कोतवाली सहसपुर
2- कानि0 विकास त्यागी
3- कानि0 फरमान अली

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News