Homeराज्य समाचारएटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, 192 कार्ड बरामद

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, 192 कार्ड बरामद

एसएसपी दून की रणनीति सफल: एटीएम फ्रॉड गैंग के 4 सदस्य दबोचे
बुजुर्गों और महिलाओं को निशाना बनाने वाले ठग विकासनगर में गिरफ्तार

*एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 192 एटीएम कार्ड, एक देसी तमंचा, जिंदा कारतूस, व विभिन्न घटनाओं में प्रयुक्त कार व मोटरसाइकिल हुई बरामद*

*अभियुक्त बुजुर्गों, महिलाओं एवं भोले भाले लोगों को बनाते थे निशाना, मदद के बहाने बदलते थे कार्ड*

*एटीएम से पैसा निकालते समय मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड चतुराई से बदलकर पिन की जानकारी प्राप्त कर बैंक खातों से निकाल लेते थे पैसे*

*अभियुक्त पूर्व में हिमाचल प्रदेश, जम्मू, सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर से एटीएम ठगी की घटनाओं में जा चुके है जेल*

*अभियुक्तो के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, असम, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न प्रांतो में धोखाधड़ी के कई अभियोग है पंजीकृत*

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध एवं अपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने तथा संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में संदिग्ध/ अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की तलाश हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्यवाही की रही है।

इसी क्रम में दिनांक – 21/08/2026 को विकासनगर पुलिस को हरबर्टपुर चौक के पास गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम सूचना प्राप्त हुई कि चार संदिग्ध व्यक्ति स्विफ्ट कार एवं मोटरसाइकिल से विकासनगर क्षेत्र में आए हुए हैं, जो एटीएम कार्ड बदलकर चोरी/धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देते हैं तथा विकासनगर क्षेत्र में भी किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-*

प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पोंटा रोड हर्बर्टपुर स्थित ढालीपुर पुल से पहले आम के बगीचे के पास चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार UP14BX8591 में बैठे चार व्यक्तियों को रोककर चैक किया गया। कार सवार चारो व्यक्तियों की गतिविधिया संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से एक देसी तमंचा, जिंदा कारतूस तथा अलग-अलग बैंकों के कई एटीएम कार्ड बरामद हुए, बरामद एटीएम कार्डो के संबंध में जानकारी करने पर अभियुक्तों द्वारा उक्त एटीएम कार्डो को अलग-अलग लोगो से ठगी कर चोरी करना बताया गया। जिस पर चारों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0 – 224/2026, धारा 313/318(4)/3(5) बीएनएस एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*पूछताछ का विवरणः-*

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अलग-अलग स्थानों पर एटीएम बूथों के आसपास घूमकर बुजुर्ग, महिलाओं एवं सीधे-सादे लोगों को अपना निशाना बनाते है। एटीएम से पैसा निकालते समय मदद करने के बहाने बुजुर्ग व्यक्तियों/महिलाओं के एटीएम कार्ड चतुराई से बदलकर पिन की जानकारी प्राप्त कर बाद में उनके बैंक खातों से धनराशि निकाल लेते थे। अभियुक्त घटना स्थल से कुछ दूरी पर अपनी कार व बाइक खड़ी करते थे, जिससे घटना के बाद तुरन्त मौके आए फरार हो सके। चारों अभियुक्त विकास नगर क्षेत्र में भी ठगी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में आए थे।

अभियुक्तो से पूछताछ में उनका पूर्व में हिमाचल प्रदेश, जम्मू, सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर आदि स्थानों से एटीएम ठगी की घटनाओं में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास एवं अन्य घटनाओं में संलिप्तता के संबंध में जानकारी की जा रही है।

*अभियुक्तों का नाम पताः-*

1- जगमोहन पुत्र अजमेर, निवासी न्यू सरस्वती विहार, थाना सदर बाजार, जनपद सहारनपुर, उम्र करीब 40 वर्ष।

2- नीटू पुत्र नरेश, निवासी बुढाखेड़ा, थाना चरथावल, जनपद मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 40 वर्ष

3- सोनू पुत्र रमेश, निवासी पैरामाउंट के पास, जनपद सहारनपुर, उम्र करीब 43 वर्ष

4- आशु कुमार पुत्र श्यामलाल, निवासी मोहनपुरा/गुलाबनगर, रुड़की, जनपद हरिद्वार, उम्र- 26 वर्ष

*बरामदगीः-*

1- कुल 192 एटीएम/डेबिट कार्ड, विभिन्न बैंकों के।
2- 01 अवैध देसी तमंचा 12 बोर।
3- 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर।
4- वाहन संख्या: UP14BX8591 (स्विफ्ट कार)
5- 01 मोटरसाइकिल, बिना नंबर प्लेट; ई-चालान मशीन से चेक करने पर वाहन संख्या UK17 X 0425
6- अभियुक्तों से कुल ₹1,200/- नकद।
7- 02 मोबाइल फोन, विभिन्न कंपनियों के।
8- अभियुक्त आशु कुमार से आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड एवं एक अन्य डेबिट कार्ड

*आपराधिक इतिहास*

*1- अभियुक्त जगमोहन*

1- मु0अ0सं0-53/2018 धारा-379/420RPC थाना राजबाघ कठुआ जम्मू कश्मीर

2- मु0अ0सं0-189/2025 धारा-238(C)/303/318(4)/61 BNS थाना हिसार सदर हरियाणा

3- मु0अ0सं0-158/2023 धारा -380/420/34 भादवि थाना थाना छाप्पर यमुनानगर हरियाणा
4- मु0अ0सं0-34/2023 धारा -420/201/34 भादवि थाना पालमपुर कांगडा हि0प्र0

5- मु0अ0सं0-150/2022 धारा -420/120बी भादवि थाना रायवाला, जनपद देहरादून

*2- अभियुक्त नीटू*

1- मु0अ0सं0-201/2022 धारा-420 भादवि कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून

2- मु0अ0सं0-1250/2025 धारा-209BNS थाना पानीपत सिटी हरियाणा

*3- अभियुक्त सोनू*

1- मु0अ0सं0-53/2018 धारा-379/420RPC थाना राजबाघ कठुआ जम्मू कश्मीर

2- मु0अ0सं0-34/2023 धारा -420/201/34 भादवि थाना पालमपुर कांगडा हि0प्र0

3- मु0अ0सं0-64/2020 धारा-379/34 भादवि थाना नेरवा शिमला हि0प्र0

4- मु0अ0सं0-53/2018 धारा-379/420 RPC थाना राजबाघ कठुआ जम्मू कश्मीर

5- मु0अ0सं0- 720/2023 धारा-420/379/511 भादवि थाना हाजो कामरुप असम

6- मु0अ0सं0-235/2018 धारा-420/380 भादवि थाना मोरीगाँव असम

*4- अभियुक्त आशु कुमार*

1- मु0अ0सं0-34/2023 धारा -420/201/34 भादवि थाना पालमपुर कांगडा हि0प्र0

2- मु0अ0सं0-150/2022 धारा -420/120बी भादवि थाना रायवाला जनपद देहरादून

*पुलिस टीम:-*

01- निरीक्षक राजीव रौथाण, प्रभारी कोतवाली विकासनगर
02- व0उ0नि0 शिशुपाल सिंह राणा
03- उ0नि0 मंयक त्यागी चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
04- उ0नि0 सनोज कुमार
05- हे0का0 राजेन्द्र बर्त्वाल
06- कानि0 शिवानन्द घिल्डियाल
07- कानि0 नरेश पन्त
08- कानि0 नवीन कोहली
09- कानि0 दिनेश बाबू
10- का0 प्रवीण चौहान

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News