Homeराज्य समाचारआखिरकार गुलदार पिंजरे में हुआ कैद:  दहशत में रह रहे ग्रामीणों ने...

आखिरकार गुलदार पिंजरे में हुआ कैद:  दहशत में रह रहे ग्रामीणों ने ली राहत की सांस:  65 वर्षीय महिला की ली थी जान 

कोटद्वार। कोटद्वार में गुलदार के पिंजरे में कैद होते ही दहशत में रह रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।कोटद्वार के बणासी गांव में आतंक का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। बीती 27 जून की सुबह दिनदहाड़े गुलदार ने खेत में घास काटने गई 65 वर्षीय सुशीला देवी को मार डाला था।तब से गांव में दहशत बनी थी। वन विभाग की ओर से यहां पर तीन पिंजरे लगाए गए थे। जिसमें से एक में शुक्रवार की रात को हमलावर गुलदार कैद हो गया है। हालांकि अभी तक वन विभाग यह नहीं बता पाया है कि यह वही गुलदार है जिसने महिला को मारा था, अथवा दूसरा। गुलदार को वन कार्यालय ले जाया गया है।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News