Homeक्राइमअजबपुर कला चौक पर स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार; 9.38 ग्राम...

अजबपुर कला चौक पर स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार; 9.38 ग्राम स्मैक बरामद

 

दून पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई, 38 वर्षीय युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार

नशे के कारोबार पर दून पुलिस का शिकंजा, स्मैक तस्कर से नकदी भी बरामद

*अवैध मादक पदार्थो के साथ एक नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से 09.38 ग्राम अवैध स्मैक तथा नगदी हुई बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशो के क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 03/11/2026 को नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की चेकिंग के दौरान अजबपुर कला चौक स्थित यात्री शेड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर चेक किया गया तो उसके कब्जे से 09.38 ग्राम अवैध स्मैक व 3,110 रुपये नकद बरामद हुए। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 458/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह उक्त स्मैक को नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था, बरामद नकदी के संबंध में भी अभियुक्त द्वारा स्मैक बेचकर अर्जित करना बताया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-*

कृष्ण गोपाल पुत्र जयप्रकाश, निवासी 212 साकेत कॉलोनी, अजबपुर कला, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, उम्र 38 वर्ष।

*बरामदगी :-*

1- 09.38 ग्राम अवैध स्मैक (पन्नी सहित)।
2- 3,110 रुपये नकद
4- एक अदद की-पैड मोबाइल फोन (CELLECOR X1 Pro)

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी, चौकी प्रभारी बाईपास
2- का0 हितेश कुमार
3- का0 सत्यवीर
4- का0 चक्षु कुमार

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News