5.2 C
Dehradun
Friday, February 14, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडAam Admi Party: आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू...

Aam Admi Party: आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू ने थामा भाजपा का दामन, सीएम केजरीवाल को बड़ा झटका

Aam Admi Party: पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी से चुने गए जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने बुधवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।सुशील कुमार रिंकू बीजेपी की ओर से जालंधर के कैंडिडेट हो सकते हैं। उनके साथ जालंधर ईस्ट के विधायक शीतल अंगूरल ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया। रिंकू लोकसभा में आप के इकलौते सांसद थे। वह पहली बार सुर्खियों में तब आए थे, जब लोकसभा अध्यक्ष ने दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा के दौरान हंगामे के कारण उन्हें पूरे सत्र के लिए निलंबित किया था। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के आसन पर कागज फाड़कर फेंका था। आपको बता दें कि सुशील कुमार रिंकू लोकसभा में आम आदमी पार्टी के एकमात्र सांसद हैं। सुशील ने बीते साल मई महीने में आयोजित हुए जालंधर उपचुनाव में 57 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी। सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक रह चुके हैं। रिंकू ने कांग्रेस पार्टी से ही अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। रिंकू 1990 में एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य रहे हैं। हालांकि, 2023 में हुए जालंधर उपचुनाव से पहले सुशील कुमार रिंकू ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं और यहां चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराया जाएगा। पंजाब में लोकसभा चुनाव के अंतिम यानि 7वें चरण में 1 जून को मतदान होगा। इसके साथ ही यहां मतगणना 4 जून को ही होगी। बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का 26 अप्रैल, तीसरे चरण का 07 मई, चौथे चरण का मतदान 13 मई, पांचवें चरण का मतदान 20 मई, छठे चरण का मतदान 26 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को संपन्न कराया जाएगा। इसके साथ ही पूरे देश में मतगणना 4 जून को संपन्न होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News