14.7 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारसिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा का...

सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा का सीएम धामी ना किया फ्लैग ऑफ

 

सिक्स सिग्मा द्वारा श्रद्धालुओं को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं, चार धाम यात्रा को सफल बनाने में होगी सहायक सिद्ध- सीएम धामी

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय में सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज के उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान संजीवनी किट का भी शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की टीम को शुभकामनाएं दी। साथ उन्होंने कहा कि सिक्स सिग्मा द्वारा श्रद्धालुओं को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा चार धाम यात्रा के सफल संचालन में सहायक सिद्ध होगी। सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा के तहत आदि कैलाश, केदारनाथ यात्रा, बद्रीनाथ यात्रा, मद्महेश्वर यात्रा, तुंगनाथ यात्रा, रुद्रनाथ यात्रा के दौरान कैंप लगाकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी । संजीवनी किट में ऑक्सीजन ,आवश्यक दवाइयां और पोर्टेबल आईसीयू उपकरण शामिल है।

इस दौरान विधायक खजान दास, पुनीत मित्तल, सीईओ सिक्स सिग्मा प्रदीप भारद्वाज, अनीता भारद्वाज, डॉक्टर परवेज, डॉक्टर भारत शर्मा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News